Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: दिनभर चिलचिलाती गर्मी, शाम को हुई झमाझम बारिश, तेज हवा ने कई जगह बढ़ाई परेशानी

नागपुरवासी बुधवार को मौसम के हर रूप से रू-ब-रू हुए। सुबह जहां चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल किया, वहीं दोपहर में आसमान में छाए बादलों ने गर्मी में उमस का तड़का लगा दिया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 10, 2025 | 07:39 AM

शाम को हुई झमाझम बारिश। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: नागपुरवासी बुधवार को मौसम के हर रूप से रू-ब-रू हुए। सुबह जहां चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल किया, वहीं दोपहर में आसमान में छाए बादलों ने गर्मी में उमस का तड़का लगा दिया। अपराह्न 4.30 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ आसमान काले बादलों से घिर गए। शाम 5 बजे के करीब गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी। लगभग दो घंटे झमाझम बारिश होने के बाद शाम को ठंडी हवा से मौसम सुहाना हुआ।

बुधवार शाम को हुई बेमौसम बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। पिछले चार दिनों से चिलचिलाती धूप व गर्मी से परेशान नागपुरवासियों के लिए बेमौसम बारिश के बाद चली ठंडी हवा सुकून लेकर आई। शाम का मौसम सुहाना होने के साथ ही गर्मी से राहत मिली। बेमौसम बारिश से शहर के कई हिस्सों व रास्तों पर पानी जमा हो गया था। गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से आवाजाही भी प्रभावित हुई। अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

शाम को ठंडी हवा से मौसम हुआ सुहाना

बता दें कि मौसम विभाग का बेमौसम बारिश का पूर्वानुमान एक दिन पहले ही सच साबित हुआ। नागपुर के लोग दिनभर भीषण गर्मी से परेशान रहे, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। बुधवार को शहर में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। वहीं बेमौसम बादलों के अगले तीन से चार दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।

Maharashtra: Jalgaon recorded a maximum temperature of 43.7°C, while Mahabaleshwar recorded a minimum temperature of 19°C on 9th April 2025. (Source: IMD) pic.twitter.com/kzv2ngd3W5 — IANS (@ians_india) April 9, 2025

भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने विदर्भ में दो दिनों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। यह अनुमान लगाया गया था कि 9 तारीख को नागपुर क्षेत्र में पारा बढ़ेगा। वेधशाला ने 10 अप्रैल से बादल छाए रहने का भी अनुमान जताया है। बुधवार को तापमान में अपेक्षा के अनुरूप वृद्धि नहीं हुई, चिलचिलाती धूप के कारण आम जनजीवन परेशान नजर आ रहा था। बुधवार दोपहर के बाद से शहर का माहौल अचानक बदल गया। आसमान बादलों से भर गया और शाम करीब पांच बजे तूफान के साथ तेज हवा और बारिश शुरू हो गई।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

थोड़ी ही देर में तरबतर हुआ शहर

बुधवार देर शाम शहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और हल्के हवा के झोंकों के साथ बारिश की बूंदें तेज रफ्तार से टपकने लगीं। कुछ ही देर हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। जिसके बाद अचानक मौसम का मिजाज नरम पड़ गया। इस दौरान अचानक हुई बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों ने फिलहाल भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। करीब दो घंटे की बारिश में ही शहर की सूरत बदल गई। शहर भर में रास्तों व फ्लाईओवर का काम जारी होने से जगह-जगह गड्ढे हुए हैं। कई जगह रास्ते के गड्ढे निकालने से भी रास्ते खराब हुए हैं। बारिश का पानी रास्तों व गड्ढों में जमा हो गया। कुछ घंटे की बारिश में जगह-जगह लोगों के घरों के सामने पानी जमा हो गया था।

पूर्व विदर्भ में बादल छाए

नागपुर के साथ-साथ पूर्वी विदर्भ के भंडारा और गोंदिया में भी बादल छाए हुए हैं और पारा 40 डिग्री से नीचे चला गया है। हालांकि चंद्रपुर में पारा 42.2 डिग्री रहा। वहीं अकोला में अभी भी सूरज का प्रकोप जारी है। हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान में मामूली कमी आई, लेकिन पारा 43.7 डिग्री पर ही रहा। अमरावती में भी तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया, इसमें कमी आने की उम्मीद है।

इस कारण बने तूफानी बादल

बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र में एक नवगठित पश्चिमी अवदाब विदर्भ की ओर बढ़ गया है। इसके अलावा इस क्षेत्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक बार फिर विदर्भ में बेमौसम बारिश का माहौल बन गया है। 12 अप्रैल तक बादल छाए रहने की उम्मीद है।

Scorching heat throughout day heavy rain in evening strong wind caused trouble in many places nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2025 | 07:39 AM

Topics:  

  • Heat Wave
  • Heavy Rains
  • Nagpur News
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

किसान आंदोलन होगा खत्म? आज CM फडणवीस से मिलेंगे बच्चू कडू, जरांगे के नागपुर पहुंचने से नया ट्विस्ट

2

कामठी न.प.के पूर्व अध्यक्ष और सीओ को राहत, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम अग्रिम जमानत

3

डॉ. आंबेडकर के शिक्षा दर्शन पर राष्ट्रीय चर्चा, नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित इंटरचेयर कार्यक्रम

4

नागपुर में बोटिंग सफारी का इंतजार बरकरार, दूसरी नौका आने में देरी, साल के अंत तक शुरू होने के संकेत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.