सावनेर के मालेगांव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ऑटो की टक्कर में चालक की मौत
सावनेर में ऑटोट्रक की भीषण टक्कर में चालक इंद्रजीत नथ्थूजी निकोसे की मौत, ग्रामीणों का चक्का जाम, प्रशासन पर नाराजगी।
Savner News: सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालेगांव में ट्रक और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मालेगांव निवासी इंद्रजीत नथ्थूजी निकोसे (51) के रूप में हुई।
इंद्रजीत अपने ऑटो क्रमांक एमएच 31/5904 से नागपुर की ओर जा रहा था, तभी ट्रक क्रमांक आरजे 09/जीडी 3397 सावनेर की ओर से आ रहा था। मालेगांव के पास दोनों वाहनों की आमनेसामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे इंद्रजीत की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड ने तुरंत सावनेर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल को सूचित किया।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान
सीहोर में बड़ा हादसा: श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गिरा पंडाल, दबने से 30 श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी
Mulund Car Accident: बुजुर्ग की कार सब्जी दुकान में घुसी, महिला और 2 वर्षीय बच्ची की मौत
Virginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
हालांकि, हाईवे पुलिस के काफी देर से पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी व्यक्त की। घायल ऑटो चालक को सावनेर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चक्का जाम कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक आशीष देशमुख मौके पर पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को फोन कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन और विधायक के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया।
