गैंग ऑफ ट्रिपल इंजन…महायुति पर हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा हमला, बोले- सरकार में चल रहा गैंग वार
Mahayuti Government Criticism: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि महायुति सरकार ‘गैंग ऑफ ट्रिपल इंजन’ की तरह काम कर रही है और सरकार में ‘गैंग वॉर’ चल रहा है।
- Written By: प्रिया जैस
हर्षवर्धवन सपकाल और महायुति (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Harshwardhan Sapkal Attack: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मीडिया से बात करते हुए महायुति सरकार पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार यानी ‘गैंग ऑफ ट्रिपल इंजन’ सरकार है और इस सरकार में ‘गैंग वॉर’ का माहौल दिख रहा है। मुंबई में मनसे और उद्धव ठाकरे गुट के बीच संभावित गठबंधन के सवाल पर सपकाल ने कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन के संबंध में स्थानीय स्तर पर सभी अधिकार दिए हैं।
महाराष्ट्र की कई नगरपालिकाओं में अकेले चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा चल रही है। कुछ जगहों पर किसान संगठन, वंचित बहुजन आघाड़ी जैसे संगठन साथ आ रहे हैं, इसलिए मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की है और हम उसी के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। कौन किसके साथ हो या न हो, यह कांग्रेस का एजेंडा नहीं है।
निकाय चुनावों के लिए समन्वय बैठक
आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों के संदर्भ में समन्वय के महत्व पर जोर देते हुए सपकाल ने बताया कि 8 दिन पहले भी हम एक साथ बैठे थे। नगरपालिका और नगर परिषद स्तर पर समन्वय बना रहे, इसके लिए कल (20 नवंबर को) बैठक है।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
Mahayuti Alliance Dispute: महायुति में बढ़ी अंदरूनी तकरार, हसन मुश्रिफ ने संजय शिरसाट पर जताई नाराजगी
Vidhan Parishad Election: शिवसेना को हक की 7 सीटें चाहिए; शिंदे के नो कॉम्प्रोमाइज स्टैंड ने BJP की बढ़ाई धड़कन
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
इंडिया गठबंधन और उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे और मनसे के बीच युति (गठबंधन) पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्धव ठाकरे का स्वतंत्र दल है। उन्हें किसके साथ गठबंधन करना है, यह उनका निर्णय है। इंडिया गठबंधन में कौन घटक दल हो या न हो, इसका निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर लिया जाता है।
यह भी पढ़ें – आतंकियों के निशाने पर RSS मुख्यालय! छावनी में तब्दील हुई हर गली, 2006 जैसे हमले की आशंका
नागपुर कांग्रेस में नाराजगी
नागपुर कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं की कथित नाराजगी के बारे में सपकाल ने कहा कि नागपुर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के बीच प्रतिस्पर्धा थी। चुनाव लड़ने की इच्छा कई लोगों की थी लेकिन सभी की इच्छाएं पूरी नहीं हो सकतीं। कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं जिसे हमने संज्ञान में लिया है। इसके लिए निरीक्षक भेजकर चर्चा की जाएगी। संगठन में लंबे समय से काम कर रहे लोगों को समायोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
