सावनेर में महिला रिकवरी एजेंट को बनाया 5 घंटे बंधक, मारपीट की कोशिश और दोपहिया वाहन छीना

Woman Recovery Agent Harassment: नागपुर जिले के सावनेर में महिला रिकवरी एजेंट को कथित तौर पर पांच घंटे तक कार्यालय में बंधक रखने, गाली-गलौज करने और दोपहिया वाहन छीनने का मामला सामने आया है।
saoner woman recovery agent hostage allegation police action demand
सावनेर महिला रिकवरी एजेंट मामला(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सावनेर की महिला रिकवरी एजेंट ने आरोप लगाया कि 14 अक्टूबर को शाम 7 से रात 12 बजे तक उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं जाने दिया गया।

  • पीड़िता ने छह लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

  • शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने महिला का वाहन जबरन अपने कब्जे में ले लिया।

Saoner Police Complaint: सावनेर में एक महिला रिकवरी एजेंट को रात के समय करीब 5 घंटे तक कार्यालय में कथित रूप से बंधक बनाकर रखने, गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास करने और उसका दोपहिया वाहन जबरन छीनने का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में सावनेर पुलिस पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया गया है।

एसोसिएशन ऑफ सोशल एंड आरटीआई एक्टिविस्ट्स (आसरा) के अध्यक्ष संजय थुल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सभी 8 आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता श्रुति सूरज डोहने (30), भालेराव स्कूल के पीछे, सावनेर निवासी पिछले 7 महीने से गडकरी चौक स्थित पार्वती अर्बन सोसाइटी में कमीशन के आधार पर कर्ज वसूली एजेंट के रूप में काम कर रही थीं।

कार्यालय से जाने नहीं दिया गया

शिकायत के अनुसार, 14 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे संस्था के प्रबंधक अजय पद्माकर व्यवहारे ने लंबित वसूली के संबंध में चर्चा करने के लिए उन्हें कार्यालय बुलाया था। महिला की शिकायत हुए बताया गया कि इस दौरान प्रबंधक अजय के मुताबिक, कार्यालय पहुंचने के बाद उन्हें शाम 7 से रात 12 बजे तक कथित रूप से वहां से जाने नहीं दिया गया।

भयभीत महिला ने रात नागपुर रेलवे स्टेशन पर बिताई

शिकायत में आरोप लगाते व्यवहारे के साथ राज व्यवहारे, नामदेव लोडेकर, अर्जुन बोंगाडे, राहुल सावजी और कैशियर भावेश पुसदकर ने उनके साथ गाली-गलौज की। उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया गया और जान से मारने की धमकी भी देने की बात कही गई, शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने उनकी टूव्हीलर क्र। एमएच-29-सीजी-4425 जबरन छीन ली। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद भयभीत महिला ने रात नागपुर रेलवे स्टेशन पर बिताई।

saoner woman recovery agent hostage allegation police action demand
नागपुर कांग्रेस का बड़ा फैसला, लगातार 3 बैठकों से गायब पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

पीड़िता ने 15 अक्टूबर को सावनेर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में केवल मुख्य आरोपी अजय व्यवहारे के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायत में नामजद अन्य 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही कथित रूप से बंधक बनाने और दोपहिया वाहन छीनने जैसे आरोपों को लेकर भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने का सवाल उठाया गया है।

आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

इसके बाद पीड़िता ने 22 अक्टूबर को नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की। 16 नवंबर को सावनेर पुलिस की ओर से दिए गए सूचना पत्र में केवल एक आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसकी शिकायत को दफ्तर में दाखिल कर दिया गया।

saoner woman recovery agent hostage allegation police action demand
मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने का भी उल्लेख

उसने अपनी शिकायत में आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने का भी उल्लेख किया है। इस मामले में आसरा के अध्यक्ष संजय थुल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर छह नामजद आरोपियों अजय व्यवहारे, राज व्यवहारे, नामदेव लोडेकर, अर्जुन बोंगाडे, राहुल सावजी और भावेश पुसदकर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार दखलपात्र अपराध दर्ज करने की मांग की है। सभी आरोपों पर आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।