नागपुर जिले में Heatwave का असर, सावनेर में सड़क किनारे मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका
Nagpur Saoner Heatwave: नागपुर के सावनेर में भीषण गर्मी के बीच एक मजदूर की संदिग्ध मौत हुई। प्रारंभिक आशंका लू लगने की है, जबकि तहसील में अब तक 3 मौतों की खबर है।
- Written By: अंकिता पटेल
सावनेर लू, नागपुर गर्मी, संदिग्ध मौत,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Heatstroke Death News: नागपुर जिले के सावनेर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। तहसील में अभी तक लू से 3 लोगों की मौत होने की खबर हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे पुराने बोरगांव रोड परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड़ को मिली।
घटना की सूचना तत्काल सावनेर पुलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों के जमा होने पर मृतक की पहचान भूपेंद्र श्रीलाल बिसेन (38) के रूप में हुई।
वह कटगझरी, तहसील लालबरा, थाना वाराशिवनी, जिला बालाघाट (मप्र) का निवासी था तथा घाटे फार्म हाउस में मजदूरी का कार्य करता था। सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड़ की मदद से शव को सावनेर शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. शिवम गजभिये ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया।
सम्बंधित ख़बरें
जब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अत्यधिक गर्मी और लू लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
प्रशासन ने जारी की अपील
- घटनास्थल पर पुलिस कर्मचारी रवि मेश्राम और संजय शेंद्रे उपस्थित थे।
- एक अन्य घटना में चिचपुरा में दुर्गा माता मंदिर के पास सुनील तरफे नामक व्यक्ति की लू से मौत होने की खबर मिली है।
- इस तरह से अब तक तीन लोगों की लू से मौत। होने की खबर हैं।
- बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन द्वारा नागरिकों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव करने की अपील की जा रही है।
