मोमिनपुरा विवाद: नागपुर में महिला कर्मचारी को न्याय नहीं मिला तो काम बंद की चेतावनी, महापौर को सौंपा ज्ञापन
Nagpur Sanitation Worker: मोमिनपुरा में महिला सफाई कर्मचारी से अभद्रता और आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सफाई कर्मचारियों में रोष है। गांधीबाग जोन कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर सफाई कर्मचारी, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Mominpura Incident: नागपुर मोमिनपुरा इलाके में ड्यूटी के दौरान एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता और पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी न होने से सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है। महानगरपालिका प्रशासन और पुलिस विभाग की इस नागपुर कार्पोरेशन एम्प्लाइज एसोसिएशन (इंटक)’ ने शुक्रवार को गांधीबाग जोन कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की।
इस संबंध में अलग-अलग संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मिलकर यूनियन के नेतृत्व में महापौर को आधिकारिक पत्र भी सौंपा है। चर्चा के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पीड़ित महिला को न्याय नहीं मिलता है तो गांधीबाग जोन में काम बंद आंदोलन भी किया जाएगा।
अब तक ठोस कार्रवाई नहीं
एसोसिएशन द्वारा महापौर को सीधे गए पत्र के अनुसार 8 मई को प्रभाग क. जोन क्र.6 के अंतर्गत मोमिनपुरा परिसर में महिला सफाई कर्मचारी अपना सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान असामाजिक तत्च ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, इस घटना की शिकायत तत्काल सबंधित जीनल कार्यालय और पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
पैसे देकर खरीदे 2.70 करोड़ वोट… लाड़की बहिन योजना को लेकर अरविंद सावंत ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा
महायुति में महामंडलों के बंटवारे का फॉर्मूला तय! BJP को मिली सबसे बड़ी हिस्सेदारी; जानें किसे क्या मिला?
21 हादसों के बाद जागा प्रशासन, ठाणे मेट्रो मार्ग की जर्जर सड़कों पर शुरू हुई मरम्मत
सीजेपी के प्रोटेस्ट में जाएंगे उद्धव ठाकरे! प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान, बोले- हर कोई इस आंदोलन से जुड़े
यहां तक कि नागपुर मनपा प्रशासन की ओर से भी इस संदर्भ में किसी तरह का ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिससे विशेष रूप से महिला सफाई कर्मचारियों के मनीवाल पर असर पड़ रहा है।
कर्मचारियों में दहशत, काम न करने की चेतावनी
यूनियन का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी अन्य प्रभागों में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। लगातार हो रहीं इन घटनाओं के कारण महिला कर्मचारियों में खौफ का माहौल बन गया है और सभी सफाई कर्मियों में भारी असंतोष व्याप्त है।
यह भी पढ़ें:- गर्मी में ‘आधा नागपुर’ प्यासा, पर पाइपलाइन से पानी बहा बेतहाशा! 26 टंकियों की सप्लाई प्रभावित
सफाई कर्मचारियों के सामाजिक और श्रमिक संगठनों ने इरा घटना की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना के बाद से सफाई कर्मचारी काम करने की मानसिक स्थिति में नहीं है। भविष्य में कार्यरत कर्मचारियों के साथ ऐसी घटनाएं न हो और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
