- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Rto Flyover Open Today Will Be Inaugurated By Nitin Gadkari Devendra Fadnavis
देर आए दुरुस्त आए, आज खुलेगा RTO फ्लाईओवर, गडकरी-फडणवीस के हाथों होगा उद्घाटन
RTO Flyover Inauguration नागपुर के सबसे व्यस्तम मार्ग अमरावती रोड के ट्रैफिक को जाम से मुक्ति दिलाने वाला आरटीओ फ्लाईओवर शुक्रवार को अंतत: जनता की सेवा में शुरू हो जाएगा।
- Written By: प्रिया जैस

RTO फ्लाईओवर (सौजन्य-नवभारत)
RTO Flyover: नागपुर के सबसे व्यस्तम मार्ग अमरावती रोड के ट्रैफिक को जाम से मुक्ति दिलाने वाला आरटीओ फ्लाईओवर शुक्रवार को अंतत: जनता की सेवा में शुरू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के हाथों शाम 5.30 बजे इसका लोकार्पण बोले पेट्रोल पंप चौराहे पर होने जा रहा है। अपने तय समय से 18 महीने की लेटलतीफी और 191 करोड़ की लागत से बन रहे इस फ्लाईओवर को शुरू करने के लिए जनता को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सिटी के कई फ्लाईओवर की तरह अफसर इसे भी गंभीरता से नहीं ले रहे थे। सीएम की सिटी और गडकरी का गढ़ होने के बाद भी कुंभकर्णी नींद में सोये अफसरों को जगाने के लिए बीजेपी-कांग्रेस सहित सर्वदलीय कार्यकर्ताओं ने ‘वादाखिलाफी’ के खिलाफ अध्याय चलाया और उसका प्रतिफल है कि अब जनता को कुछ राहत मिलने जा रही है।
25 मिनट का रास्ता 7 मिनट में तय होगा
आरटीओ फ्लाईओवर शुरू होने से जनता को 2.85 किमी का जो सफर तय करने में कम से कम 25 मिनट का समय लगता था वह फासला अब सिर्फ 7 मिनट में पूरा हो जाएगा। जनता को बेवजह लॉ कॉलेज चौक, रविनगर चौक, तिलकनगर चौक पर न सिग्नल पर रुकने की झंझट होगी और न ही वहां अंगद की तरह खड़ी रहने वाली ट्रैवल्स और एसटी की बसों के ड्राइवरों से झगड़ा करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: 250 करोड़ की हेराफेरी करने वाले सट्टेबाज को मदद करना पड़ा भारी, इंपेक्टर समेत 9 लोग निलंबित
नागपुर भाजपा में बढ़ती गुटबाजी: कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी खींचतान, जीत के जश्न में भी दिखी फूट
नागपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, पीड़िता रेस्क्यू; आरोपी महिला गिरफ्तार
न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में आई तेजी, भूमि अधिग्रहण के लिए फडणवीस सरकार ने जारी किए 5,400 करोड़
बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया दम
आरटीओ फ्लाईओवर को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने वही पुराने ढर्रे वाला काम किया। मार्च 2024 में ही इसे पूरा हो जाना था लेकिन रोज कोई नया बहाना बनाकर अधिकारी कछुआ चाल चलते रहे, तारीख पर तारीख देते रहे और नेताओं को गुमराह करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। 2-3 विभाग से जुड़ा फ्लाईओवर होने के कारण एक दूसरे की ओर अंगुली दिखाने का काम भी बदस्तूर जारी रहा।
पश्चिम नागपुर के विधायक विकास ठाकरे द्वारा फॉलोअप किये जाने के कारण कभी काम गंभीरता से करते लेकिन बाद में फिर वही ढाक के तीन पात हो जाता। हाल ही में जब 15 अगस्त को इसके शुरू करने की घोषणा की गई थी तब से ही जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया था।
हड़काने के बाद पूरा हुआ काम
धरमपेठ के पूर्व पार्षद सुनील हिरणवार और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमोद ठाकुर जैसे कार्यकर्ता लगातार दबाव बढ़ा रहे थे। जनाक्रोश को देखते हुए और ‘वादाखिलाफी’ की आग जब ज्वालामुखी में परिवर्तित हो रही थी तब जाकर नेताओं ने भी अफसरों को हड़काया। तब कहीं यह कार्य पूरा हो सका।
देर आए दुरुस्त आए
नितिन गडकरी और देवेन्द्र फडणवीस के कारण यह प्रोजेक्ट पूरा हुआ है। अफसर यदि थोड़ा और गंभीरता से काम करते तो समय पर पूरा हो जाता।
– सुनील हिरणवार, पूर्व पार्षद, धरमपेठ
यह भी पढ़ें – SC: गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड को बड़ा झटका, 12% ब्याज के साथ चुकाना होगा 244 करोड़ का हर्जाना
कांग्रेस के कारण जागे अफसर
बीजेपी की सरकार होने के बाद भी अफसर इसे समय पर पूरा नहीं कर रहे थे। कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे द्वारा आंदोलन की धमकी के कारण अफसरों को नींद से जागना पड़ा। कांग्रेस अब बाकी प्रोजेक्ट्स के लिए भी इसी तरह का ऑपरेशन चलाएगी।
– प्रमोद ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस
उद्घाटन के बाद जनता के लिए खोलें
उद्घाटन करने के बाद फ्लाईओवर को तुरंत जनता के लिए शुरू कर दिया जाए। बीजेपी के नेताओं को गुमराह करके अफसर जनता को तकलीफ देने का कोई न कोई नया बहाना खोज लेंगे। ऐसा हुआ तो जनता खुद ही इसे शुरू कर देगी।
– लोकेश सुनील फुलझेले, प्रदेश सचिव, यूथ कांग्रेस
Rto flyover open today will be inaugurated by nitin gadkari devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिंदे से नाराज शाइना एनसी थाम सकती हैं NCP का दामन! सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें
May 06, 2026 | 01:09 PMचुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PMनई Renault Duster की धमाकेदार वापसी: Creta को देगी टक्कर या करेगी गेम खत्म? जानिए 3 बड़े फायदे
May 06, 2026 | 01:04 PMदो धड़ों में बंट जाएगा AIADMK! 30 विधायक बगावत करने को तैयार, क्या विजय को बैठे-बिठाए मिल पाएगा समर्थन?
May 06, 2026 | 12:56 PMइंदौर में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने ले ली युवती की जान, सामने आई सीसीटीवी फुटेज
May 06, 2026 | 12:51 PMसम्राट कैबिनेट निशांत कुमार की होगी एंट्री! मंत्रिमंडल में शामिल होंगे नए चेहरे, बिहार में सियासी हलचल तेज
May 06, 2026 | 12:44 PM‘तुम्बाड 2’ में कैमियो नहीं, फिनाले की जान बनेंगी Alia Bhatt, कहानी को देंगी चौंकाने वाला मोड़
May 06, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














