- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Reservation Link Failed At Itwari Railway Station Counter
इतवारी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर लिंक फेल, लोगों की बढ़ीं मुश्किलें, नहीं हुआ सुधार
Itwari Railway Station Ticket Counter: नागपुर के इतवारी स्टेशन पर बुधवार को रिजर्वेशन लिंक अचानक फेल हो गई। जिससे टिकट बुक कराने आये लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
- Written By: प्रिया जैस

रिजर्वेशन काउंटर पर लिंक फेल (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Railway Station: नागपुर के इतवारी स्टेशन पर बुधवार को अचानक आरक्षण प्रणाली का लिंक फेल हो जाने से टिकट बुक कराने आये लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक आरक्षण टिकट खिड़कियों पर काम पूरी तरह ठप रहा। दिन में ऐन वक्त पर सिस्टम बंद होने से काउंटर पर न केवल लंबी कतारें लग गईं बल्कि लोगों में आक्रोश भी देखा गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अग्रिम टिकट आरक्षण बुकिंग के लिए स्टेशन पहुंचे थे लेकिन लिंक अचानक फेल हो गया और सभी खिड़कियों पर काम बंद हो गया। लोग घंटों परेशान होकर कतार में खड़े रहे।
लोगों ने जताई नाराजगी
मौके पर जब लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी तो उन्होंने केवल इतना कहा कि तकनीकी समस्या आई है और यह कब तक हल होगी, इसकी निश्चित जानकारी नहीं है। इस अस्पष्ट जवाब से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। कई यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रेलवे जैसी बड़ी संस्था में बार-बार लिंक फेल होना यात्रियों के साथ गंभीर अन्याय है। कई लोग अपने जरूरी कामों के लिए टिकट लेने आए थे लेकिन प्रणाली ठप रहने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कतार में खड़े लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
आसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
शराब पार्टी बनी मौत की वजह, नागपुर में एमआईडीसी में खूनी विवाद; युवक की पत्थर से हत्या
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
यह भी पढ़ें – फिर दोहराया कुश कटारिया हत्याकांड, फिरौती के लिए 11 साल के मासूम की बलि, नागपुर में सनसनीखेज वारदात
अधिकारियों ने साधा मौन
इस बारे दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल नागपुर मंडल के संबंधित अधिकारियों ने मौन साथ लिया। इससे स्पष्ट है कि गलती कमर्शियल विभाग के कर्मचारियों की ओर से हुई थी। संभवत: यही कारण है कि वरिष्ठ अधिकारी जानकारी देने से बचते रहे। इस बारे में सीनियर डीसीएम दिलीप सिंह को मोबाइल कॉल करने पर भी उन्होंने रिस्पांस नहीं दिया। सूत्रों के अनुसार, देर रात काउंटर पर लिंक ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन मंडल के तकनीकी अधिकारियों को सफलता नहीं मिली।
Reservation link failed at itwari railway station counter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अतिक्रमण कार्रवाई से बढ़ा दबाव, संभाजीनगर में बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी घमासान तेज
May 18, 2026 | 10:21 AMVD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 18, 2026 | 10:20 AMMumbai Ahmedabad Bullet Train Project में बड़ी सफलता, विक्रोली में उतारा गया 350 टन का विशाल टीबीएम कटरहेड
May 18, 2026 | 10:13 AMIPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
May 18, 2026 | 10:12 AMTET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














