नागपुर गर्मी, हीटवेव, विदर्भ मौसम, मई 2026,(सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

आग की तरह झुलसा विदर्भ, नागपुर में टूटा दो दशक का रिकॉर्ड; मई में पूरे 16 दिन 44 डिग्री के पार रहा पारा

Nagpur Heatwave News: मई 2026 नागपुर और विदर्भ के लिए पिछले कई दशकों का सबसे गर्म महीना साबित हुआ। नागपुर में 16 दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

अंकिता पटेल

Nagpur Vidarbha Weather: नागपुर बीते लगभग 12-13 वर्षों में नागपुर के लिए मई 2024 सबसे अधिक गर्म महीने के रूप में दर्ज किया गया था। उस वर्ष नागपुर सहित विदर्भ भर में हीटवेव का प्रकोप रहा था लेकिन दिनों की संख्या कम थी। मई 2024 में नागपुर सिटी में 5 दिन ही तापमान 44 डिसे से ऊपर पहुंचा था। सर्वाधिक तापमान 45.6 डिसे 27 मई 2024 को दर्ज किया गया था।

हालांकि वर्ष 2013 में 23 मई को मई महीने का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.9 डिसे दर्ज किया गया था लेकिन इस वर्ष 2026 का मई का महीना तो नागपुर ही नहीं संपूर्ण विदर्भ को आग की तरह झुलसा कर रख गया। अकेले नागपुर शहर में 16 दिन ऐसे गए जिसमें पारा 44 डिसे से अधिक दर्ज हुआ। बीते 1-2 दशक का यह सर्वाधिक गर्म मई का महीना रहा है। हालांकि इसका कारण अलनीनो बताया जा रहा है जिसके चलते हीटवेव लगातार बनी रही।

विदर्भ की हालत रही खराब

संपूर्ण विदर्भ के शहरों की हालत इस बार गर्मी ने खराब कर रखी। ब्रम्हपुरी तो देश ही नहीं दुनिया के सर्वाधिक गर्म शहरों में दर्ज हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 5 दिनों तक 47 डिसे से ऊपर दर्ज हुआ। चंद्रपुर, गोंदिया, वर्षा, अमरावती और यहां तक कि जंगलों से घिरा गड़चिरोली भी तपता रहा। गडचिरोली का भी पारा इस वर्ष 46 डिसे ऊपर पहुंच गया। मई महीने के अंतिम 2 दिन 30 व 31 मई को ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम बदला और बारिश हुई जिसके चलते तापमान में 5 डिग्री तक की कमी आ गई।

40 से ऊपर ही रहा पारा

पूरे महीने में 3-4 दिनों को छोड़ दिया जाए तो सिटी का अधिकतम तापमान 40 डिसे से ऊपर ही रहा, मई महीने के पहले सप्ताह में 6 से 8 मई तक तापमान 39 व 40 डिसे के बीच दर्ज हुआ था। उसके बाद ती तापमान में लगातार बढ़ोतरी ही दर्ज होती गई। हालात यह हो गए कि 20 मई को सिटी का अधिकतम तापमान 46.6 डिसे पर पहुंच गया, यह इस गर्मी के सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन दर्ज हुआ।

4 दिन सिटी का पारा 46 डिसे से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं 8 दिनों का तापमान 45 डिसे से ऊपर रहा। 44 डिसे से ऊपर 4 दिन का तापमान दर्ज हुआ, करीब 16 से 20 दिनों तक आसमान से आग बरसती रही और शहरवासी झुलसते रहे। इतना ही नहीं सिटी में रात का तापमान भी करीब 6 दिनों तक 30 व 31 डिसे के बीच दर्ज किया गया। रात में भी गर्मी ने चैन से सोने नहीं दिया।

ऐसा होता है मई का महीना

मौसम विभाग के अनुसार नागपुर में मई महीने में औसत अधिकतम तापमान 43.1 डिसे रहता है और औसत न्यूनतम तापमान 27.8 डिसे तक पहुंचता है। लू के थपेड़े कभी-कभी चलते हैं लेकिन इस वर्ष इस अनुमान के काफी ऊपर तक पारा पहुंचा और लू के थपेड़े की सख्या भी अधिक रही। इस महीने के आखिरी में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश का दौर भी शुरू होता है।

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा