रामटेक में मामूली विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला, पिता और दो बेटों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 21 तक PCR
रामटेक में मामूली विवाद के चलते एक परिवार पर हमला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Nagpur Crime News: रामटेक में मामूली विवाद के चलते तीन लोगों ने एक परिवार पर हमला कर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को 21 मार्च तक पीसीआर में लिया गया है।
फरियादी वार्ड क्र.1, पटगोवारी, तहसील रामटेक, जिला नागपुर निवासी गोकुल गोविंदा बेहुणे 46 के अनुसार 17 मार्च की रात लगभग 9.30 बजे वह अपने एक मिस्त्री के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। गांव में बरगद के पेड़ के पास स्थित चौक पर 45 युवक खड़े थे।
फरियादी को देखकर आरोपी पवन कुले उनकी गाड़ी के सामने आ गया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते रात करीब 11.30 बजे आरोपी पवन नारायण कुले, आकाश नारायण कुले और नारायण कुले, सभी निवासी वार्ड क्र. 1, पटगोवारी फरियादी के घर पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर दीक्षाभूमि अपडेट: भंते ससाई की छुट्टी, ट्रस्टी विलास गजघाटे संभालेंगे स्मारक समिति की कमान
नागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
नागपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस: कुणाल चौधरी का भाजपा पर हमला-10 साल में देश का सामाजिक-आर्थिक मॉडल किया पूरी तरह नष्ट
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
आरोपियों ने फरियादी की पत्नी के साथ लाठियों से मारपीट की। बीचबचाव करने आए फरियादी के बेटे को भी गंभीर रूप से पीटा गया और उसे जान से मारने का प्रयास किया गया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 1091, 35 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। रामटेक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आरोपियों को 21 मार्च तक पुलिस हिरासत रिमांड में भेजने का आदेश दिया।
