Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामटेक में हाईवे पर भीषण हादसा, कार ने दो महिलाओं को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Nagpur News: रामटेक में NH-44 पर तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। पुलिस ने कार चालक सागर ठाकुर को टोल नाके के पास से गिरफ्तार कर लिया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 23, 2025 | 11:29 AM

रामटेक में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Ramtek Accident: नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 पर रामटेक में कांद्री माइन गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे तेज रफ्तार एक कार ने खेत में काम करने जा रहीं 2 महिलाओं को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर भारी संख्या में लोग वहां पर एकत्रित हो गए और लगभग 45 मिनट तक राष्ट्रीय महामार्ग पर आवागमन ठप कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

दुर्घटना में मृत महिलाओं के नाम कांद्री माइन निवासी मंदा दिलीप उपासे (49) और प्रमिला राजेश शेंद्रे (41) हैं। शनिवार की सुबह दोनों महिलाएं समीप में ही स्थित खेत में काम करने के लिए राष्ट्रीय महामार्ग के एक किनारे से जा रही थीं।

तेज रफ्तार कार ने महिलाओं को कुचला

महामार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने जैसे ही दोनों महिलाएं पहुंचीं ठीक उसी समय नागपुर से जबलपुर की ओर तेज गति से जा रही क्रेटा कार क्रमांक एमएच 05/ एफजी 4776 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं उछलकर दूर जा गिरीं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद कार चालक कुछ ही दूरी पर स्थित ओरियंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के टोल नाके के पास जाकर कार पार्क कर दी और वहां से फरार हो गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना की जानकारी गांव वालों को मिलने के बाद भारी संख्या में कांद्री, खुमारी सहित आस-पास के गांवों के लोग महामार्ग पर एकत्रित हो गए और घटना के विरोध में चक्काजाम कर दिया। नागरिकों ने टोल नाके के समीप पार्क की गई कार में आग लगा दी, किंतु समय रहते कुछ जागरूक लोगों ने आग बुझा दी।

यह भी पढ़ें:- महायुति की ‘मैत्री’ नागपुर में हुई फेल! भाजपा-शिंदे सेना आमने-सामने, कामठी-मौदा बने हॉटस्पॉट

इसकी जानकारी रामटेक पुलिस स्टेशन को प्राप्त होने पर इंस्पेक्टर अरविंद कतलाम के नेतृत्व में पुलिस वहां पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर उपजिला अस्पताल, रामटेक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

टोल नाके पर छिपकर बैठा था चालक

पुलिस की एक टीम आरोपी कार चालक की खोजबीन में लग गई और कुछ ही देर में टोल नाके के समीप छिपकर बैठे कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कार चालक का नाम उल्हासनगर, ठाणे निवासी सागर हेमंतदास ठाकुर (27) है। कार चालक अन्य 2 लोगों के साथ उज्जैन जा रहा था।

महामार्ग पर भीड़ द्वारा चक्काजाम करने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। उप विभागीय पुलिस अधिकारी रमेश बरकते और पुलिस निरीक्षक कतलाम ने प्रदर्शन कर रही भीड़ को समझाकर रास्ता साफ कराया।

Ramtek nh44 car accident two women killed driver arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2025 | 11:29 AM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

एयर कार्गो बढ़ा, पर उड़ान धीमी, नागपुर को लॉजिस्टिक्स हब का सपना अब भी अधूरा

2

Pune Police को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय हथियार तस्करी का खुलासा

3

GSTN की चेतावनी, बैंक डिटेल नहीं दी तो रुक जाएगा इनवॉइस और रिटर्न फाइलिंग

4

महायुति की ‘मैत्री’ नागपुर में हुई फेल! भाजपा-शिंदे सेना आमने-सामने, कामठी-मौदा बने हॉटस्पॉट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.