क्या RPI के साथ हाथ मिलाएंगे प्रकाश आंबेडकर? रामदास आठवले ने दिया खास ऑफर, सियासी गलियारों में हलचल तेज
Ramdas Athawale SC Sub-Classification: रामदास आठवले ने किया अनुसूचित जाति उपवर्गीकरण का समर्थन। बोले- 'समान न्याय के लिए जरूरी है वर्गीकरण'। बदर समिति की रिपोर्ट और रिपाइ एकीकरण पर बड़ी बात।
- Written By: प्रिया जैस
रामदास आठवले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Badar Committee Report Maharashtra: अनुसूचित जातियों के उपवर्गीकरण को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री तथा रिपाइ नेता रामदास आठवले ने इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ सभी जातियों तक समान रूप से नहीं पहुंच पाया है। इसलिए उपवर्गीकरण के माध्यम से वंचित समूहों को न्याय मिल सकेगा।
सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद कई राज्यों में इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में भी बदर समिति का गठन कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है। हालांकि, इस मुद्दे पर समाज के विभिन्न वर्गों में मतभेद सामने आए हैं। विशेषकर बौद्ध समाज के कुछ संगठनों ने इसे सामाजिक विभाजन बढ़ाने वाला कदम बताते हुए विरोध जताया है।
राज्य सरकार के पास बदलाव का अधिकार नहीं
रामदास आठवले ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों को समान न्याय देना है और इसी दिशा में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अत्याचार निवारण (एट्रोसिटी) कानून केंद्र का विषय है। इसलिए इसमें बदलाव का अधिकार राज्य सरकार के पास नहीं है। अंतरराष्ट्रीय हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय कई संघर्षों से गुजर रही है और युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर HC ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; 1999 की फूड प्रोसेसिंग सब्सिडी योजना रद्द करने पर जताई नाराजगी
बिना मजबूत आधार के LOC जारी करने पर कोर्ट सख्त; नागपुर SBL धमाका मामले में न्यायाधीशों की बेंच ने दिया अहम आदे
नागपुर में ‘आपली बस’ के ठेकेदारों की मनमानी; ड्राइवर करे एक्सीडेंट और हर्जाना भरे मनपा, कैसा है ये एग्रीमेंट?
हादसे के इंतजार में नागपुर महानगर पालिका? व्यस्ततम इलाके में जर्जर इमारत को लेकर प्रशासन ने साध रखी है चुप्पी
यह भी पढ़ें – मुंबई की AIMIM पार्षद ने ऑफिस में ओवैसी के साथ लगाई हिस्ट्रीशीटर की तस्वीर, BJP ने उठाए सवाल, मचा सियासी बवाल
रिपाइ के एकीकरण पर कही बड़ी बात
ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शांति के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं और वही मार्ग भी निकाल सकते हैं। राजनीतिक स्तर पर आठवले ने रिपाइ के एकीकरण की जरूरत पर जोर देते हुए प्रकाश आंबेडकर से सकारात्मक भूमिका अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यदि सभी गुट एक साथ आते हैं तो पार्टी एक मजबूत ताकत बन सकती है। उन्होंने भविष्य में पार्टी के विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रयास तेज करने की बात भी कही।
