Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भीड़ बनी मौका, महिला गैंग का वार: नागपुर स्टेशन पर महिला चोर गैंग सक्रिय, RPF ने 4 आरोपी को गिरफ्तार

Nagpur Railway Station: नागपुर रेलवे स्टेशन पर महिला चोर गिरोह सक्रिय। संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार, 53 हजार के मोबाइल बरामद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 06, 2026 | 02:31 PM

नागपुर रेलवे स्टेशन, महिला चोर गिरोह (सोर्स: सौजन्य AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Railway Station Women Thief Gang: नागपुर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ अब चोर गिरोहों के लिए आसान निशाना बनती जा रही है। खासकर महिला चोरों के सक्रिय होने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। नागपुर रेलवे स्टेशन पर हाल ही में सामने आए एक मामले में महिला आरोपियों द्वारा ट्रेन में चढ़ते समय यात्रियों के बैग से मोबाइल चोरी करने का खुलासा हुआ है।

रेलवे सुरक्षा बल, सीआईबी टीम और लोहमार्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपियों को पकड़ा गया जिनमें 2 महिलायें शामिल हैं। आरोपियों के नाम विदिशा, मप्र निवासी वर्षा सतीश काले, चलगी परवेज अंसारी बाल्या बब्बू मोग्या और नैनपुर, मप्र निवासी राजेश शुक्ललाल उड़के बताये गये हैं। उनके पास से चोरी किये 2 महंगे मोबाइल बरामद किए गए जिनकी कीमत 53,000 रुपये बताई गई।

LIC चौक से दबोचे चारों आरोपी

लगातार तलाश के बाद 4 मई को एलआईसी चौक क्षेत्र में संदिग्ध महिलायें कुछ अन्य लोगों के साथ दिखाई दीं। टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए आरपीएफ थाना नागपुर लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से 38,000 रुपये तथा 15,000 रुपये कीमत के 2 मोबाइल बरामद किये। दोनों की मोबाइल चोरी की शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज मिली। आरोपियों ने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल ट्रेन में चढ़ते समय यात्रियों के बैग से चोरी किए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: राख और धूल से बिगड़ी हवा; सरकार ने मनपा से मांगा जवाब

रेत माफिया पर सख्ती की मांग, नागपुर में शिवसेना का RTOपर हल्लाबोल; भ्रष्टाचार पर उठे बड़े सवाल

सह्याद्रि टाइगर कॉरिडोर पर बवाल: 550 गांवों के अस्तित्व पर संकट, पालकमंत्री आबिटकर ने दिए कड़े निर्देश

Medicines Buffer Stock: मानसून से पहले स्वास्थ्य अलर्ट; दुर्गम गांवों के लिए दवाओं का बफर स्टॉक अनिवार्य

CCTV फुटेज से खुला गिरोह का राज

जानकारी के अनुसार, 3 मई को नामपुर स्टेशन पर ट्रेन 13425 में यात्रा कर रहे एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी अज्ञात महिला ने उसके बैग से मोबाइल चोरी कर लिया, शिकायत मिलते ही सीआईबी नागपुर, सीपीडीएस टीम और आरपीएफ थाना नागपुर सक्रिय हो गया, सीटीटीवी निकॉर्डिंग में 2 महिलायें भीड़ में ये चोरी करते नजर आई। पास में ही एक अन्य व्यक्ति भी खड़ा था जो उनका साथी था। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई,

भेज दिया जेल

उल्लेखनीय है कि चौराहों पर रहने वाले घुमतुओं में शामिल चोरों की धरपकड़ कोई नई बात नहीं है। क्वीं से यह क्रम जारी है और चोरियां हो रही है। ये चोर स्टेशन पर भीड या यात्री की नींद का फायदा उदाकर मोबाइल, पर्स या बैंग आदि चोरी कर आसानी से स्टेशन परिसर से बाहर निकलकर शहर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में पहुंच जाते हैं।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: राख और धूल से बिगड़ी हवा; सरकार ने मनपा से मांगा जवाब

पकड़े जाने पर गरीबी और छोटे बच्चों का हवाला देकर कोर्ट में सहानुभुति हासिल करने का प्रयास करते है लेकिन इस बार यह दाव नहीं बला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला आरोधियों को जेल रवाना कर दिया गया।

Railway station mobile theft women thieves arrested nagpur rpf action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 02:31 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur railway
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.