Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रिंस तुली को मिली बेल, परिजन ले गए अस्पताल

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 30, 2023 | 03:38 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. महिला से छेड़खानी करने के मामले में पकड़े गए व्यवसायी प्रिंस उर्फ प्रिंसपाल सिंह तुली (42) को अंबाझरी पुलिस ने सोमवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया. अदालत ने उसे जमानत मंजूर की. इसी बीच उसकी हालत को देखते हुए परिजन उसे न्यायालय से ही उपचार के लिए अस्पताल ले गए. 54 वर्षीय महिला की शिकायत पर अंबाझरी पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज किया था. 2 दिन की पुलिस कस्टडी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया.

पुलिस हिरासत में रखने का कोई ठोस कारण नहीं होने के कारण न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत मंजूर की. इसी बीच बचावपक्ष के वकीलों ने उसके अस्वस्थ होने का हवाला देकर जमानत मांगी. न्यायालय ने जमानत मंजूर कर दी. इसके बाद भी प्रिंस न्यायालय परिसर में हंगामा कर रहा था. उसे न्याय मंदिर की चौकी में बैठाया गया.

परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई लेकिन वह अस्पताल जाने को तैयार नहीं था. काफी मशक्कत के बाद उसे एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले जाया गया. थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने के बारे में पूछने पर अंबाझरी के थानेदार गजानन कल्याणकर ने बताया कि प्रिंस को कोल्ड्रिंक की बोतल में पीने का पानी दिया गया था. उसे किसी प्रकार की वीआईपी सुविधा नहीं दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

हाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार

शिंदे का शब्द ही आखिरी, बाकी प्रवक्ताओं से पूछें, गठबंधन की बयानबाजी और पंजाब CM विवाद पर फडणवीस के कड़े तेवर

क्या 4 साल की बच्ची भी सुरक्षित नहीं?, नसरापुर कांड पर विजय वडेट्टीवार का फडणवीस पर सीधा हमला

वाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद

Prince tuli got bail relatives took him to hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2023 | 03:38 AM

Topics:  

  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.