Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दो गुना ज्यादा शोर मचा रहे प्रेशर हार्न, सुनने की क्षमता पर पड़ रहा असर

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Nov 09, 2021 | 03:02 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. दोपहिया, चौपहिया के साथ-साथ ऑटो, बस, ट्रकों में लगाए जा रहे मनमाने प्रेशर हार्न से पूरा शहर कानफाड़ शोर की गिरफ्त में आ गया है़ सुबह से लेकर रात तक भारी तेज आवाज के हार्न से लोगों के कानों और दिमाग पर बुरा असर पड़ रहा है़  यह शोर इतना अधिक होता है कि बुजुर्ग और दिल के मरीजों की दिल की धड़कन तेज हो जाती है़ स्कूलों और अस्पतालों के आसपास बाइक और कार सवार बेखौफ शोर मचाते हुए फर्राटे भर रहे हैं. इसके बावजूद वर्षों से साइलेंट जोन रिवाइज नहीं किये गये़ शहर में साइलेंट जोन तो चिन्हित किये गये हैं लेकिन इनके आसपास भी एनजीटी के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है़.  

जानकारों की मानें तो प्रेशर हार्न व साइलेंसर के जरिए बाइकर्स 130-140 डेसिबल (तरंगों की तीव्रता का माप) तक का ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं. जो लोगों की सुनने की शक्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे सिरदर्द, ऊंचा सुनने जैसी शिकायतें बढ़ गई है़ ऑरेंज सिटी के बाजारों की तंग सड़कें हैं. जहां पर सिंगल रोड होने की वजह से दोनों ओर से छोटे व बड़े वाहन गुजरते हैं. तंग सड़के व दोनों ओर दूकानें होने के कारण वाहनों के गुजरने में जहां एक ओर वाहनों की भीड़ लगी रहती है जिसकी वजह से वाहन चालक हार्न बजाते हैं. जिससे व्यापारियों और दूकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है़.

दरअसल स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, न्यायालय, कलेक्टर परिसर सहित अन्य जगहों पर साइलेंस जोन चिन्हित किये गये हैं. बकायदा इन जगहों पर फलक भी लगे हैं लेकिन जब ट्रैफिक जाम हो जाये तो कोई नियमों की परवाह नहीं करता़ ताजुब की बात यह है कि आजकल के युवाओं को तो साइलेंस जोन के बारे में भी मालूम नहीं है़  इस तरह का नजारा महाराजबाग चौक से लेकर रविनगर और फुटाला कार्नर तक देखा जा सकता है़ सेमिनरी हिल्स और रामगिरी रोड सिविल लाइन्स में बाइकर्स की मस्ती कोई नई बात नहीं है. 

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल: लेजर लाइट शो और डीजे बने स्वास्थ्य के दुश्मन, डॉक्टरों ने सौंपा ज्ञापन

नागपुर: पट्टों के बिना अटका विकास, दूषित पानी और बदबू से जूझता शाहू मोहल्ला; प्रशासनिक अनदेखी से बढ़ी परेशानी

मरीज संभालें या नॉलेज बढ़ाएँ? नागपुर में 150 क्रेडिट पॉइंट की शर्त से नर्सें परेशान, 2027 बाद लाइसेंस संकट

नागपुर: छत्रपति चौक पर निजी ट्रैवल्स की ‘दादागिरी’, अवैध बस स्टैंड से लगा रहता है घंटों जाम, प्रशासन मौन

इन स्थानों पर होता है ज्यादा शोर

– वेरायटी चौक से एलआईसी चौक

– एलआईसी चौक से रेलवे स्टेशन 

-कॉटन मार्केट चौक से मानस चौक

– रहाटे कॉलोनी चौक से झांसी रानी चौक

– शंकरनगर चौक से लक्ष्मीनगर चौक 

– सक्करदरा से भांडेप्लॉट चौक

– गंगाबाई घाट से टेलीफोन एक्सचेंज चौक 

– समूचा सेंट्रल एवेन्यू परिसर 

– महल कोतवाली से गांधी चौक

यह है हकीकत

– 0 डेसिबल तक आवाज सुन सकता है इंसान 

– 25 डेसिबल तक रहता है शांत वातावरण

– 80 डेसिबल है मनुष्य के अधिकतम श्रवण शक्ति

– 80 डेसिबल तक के शोर में 8 घंटे तक रहने पर आ सकता है बहरापन 

Pressure horn making twice as much noise affecting hearing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2021 | 03:02 AM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Sound Pollution

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.