-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Postal Department Scam In Nagpur 2 Postmasters Defrauded Over 100 Accounts Of Crores Of Rupees
नागपुर में डाक विभाग घोटाला, 2 डाकपालों ने 100 से ज्यादा खातों से करोड़ों की ठगी
- Written By: पूजा सिंह
Nagpur जिले में डाक विभाग में बड़ा घोटाला सामने आया है। दो डाकपालों ने 100 से अधिक खाताधारकों से करोड़ों रुपये की ठगी की। मामला उजागर होने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू।

फाइल फोटो
Scam Worth Lakhs In Post Office: नागपुर जिले में डाक विभाग के भीतर करोड़ों रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। किसानों और नागरिकों ने विभिन्न बचत योजनाओं में जो रकम पोस्ट ऑफिस में जमा की थी वह 2 डाकपालों ने कथित रूप से हड़प ली। इस सनसनीखेज घोटाले ने पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया है। काटोल और नरखेड़ पुलिस ने दोनों डाकपालों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जिन डाकपालों पर आरोप है, उनके नाम शेंबेकर लेआउट, सावनेर निवासी विनोद ठाकरे (40) और सिंधु विजय बालबुधे हैं। ये दोनों लंबे समय से डाक विभाग में कार्यरत हैं। यह कार्रवाई सिंदी उमरी, तह. नरखेड़ निवासी माला बलवंता इंगोले (52) और डाक विभाग के उपविभाग निरीक्षक घोगली नागपुर निवासी बालाजी पांडुरंग शेटवाड (34) की शिकायतों के आधार पर की गई है।
डाकपाल ने अधिक ब्याज का लालच देकर की ठगी
जानकारी के अनुसार, विनोद ठाकरे वर्ष 2017 से सिंदी उमरी पोस्ट ऑफिस में डाकपाल के रूप में कार्यरत है। शिकायतकर्ता माला इंगोले और उनके पति किसान हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी खेती बेचकर 40 लाख रुपये प्राप्त किए थे। 2 बेटियों के विवाह के बाद उनके पास लगभग 9 लाख रुपये शेष बचे। इसी दौरान ठाकरे को इस रकम की जानकारी मिली। उन्होंने इंगोले दंपति को अधिक ब्याज का लालच देकर पोस्ट ऑफिस की एफडी में पैसा लगाने की सलाह दी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
डाकपाल ने 80 से अधिक खाताधारकों से की करोड़ों की ठगी
जुलाई 2024 में दंपति ने 9 लाख रुपये जमा किए लेकिन ठाकरे ने पासबुक या कोई दस्तावेज नहीं दिया। एक वर्ष बाद जब इंगोले दंपति ने पासबुक और ब्याज की जानकारी मांगी तो ठाकरे ने झूठे आंकड़े और जाली प्रविष्टियां दर्ज कर उन्हें भ्रमित किया। आगे की जांच में पता चला कि उसने इसी तरह अनिता संजय नेहारे, मालन लक्ष्मण राऊत, लक्ष्मण पुंजाराम राऊत समेत गांव के 80 से अधिक खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये का गबन किया है। उसी प्रकार एक दूसरा मामला दिग्रस पारडसिंगा पोस्ट ऑफिस से सामने आया है।
दिग्रस पोस्ट ऑफिस में गड़बड़ी का पर्दाफाश
यहां 6 अक्टूबर को एक खाताधारक ने डाकपाल सिंधु विजय बालबुधे के खिलाफ अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने सितंबर 2023 में 200 रुपये मासिक की आरडी योजना शुरू की थी और जुलाई 2025 तक नियमित राशि जमा की थी। कुल 4,600 रुपये जमा होने चाहिए थे, लेकिन पासबुक में केवल 1,200 रुपये ही दर्ज पाए गए। इस पर उपविभाग निरीक्षक बालाजी शेटवाड ने जांच की तो दिग्रस पोस्ट ऑफिस बंद मिला। बाद में गांव के अन्य खाताधारकों से पूछताछ में भी कई खातों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ।
ये भी पढ़ें: नागपुर: सेकंड फेज में मेट्रो के 16 नए ट्रेन सेट, 791 करोड़ का टेंडर जारी
विभागीय जांच में पाया गया कि सिंधु बालबुधे ने आरडी और सुकन्या समृद्धि योजनाओं के कुल 24 खाताधारकों के 9,65,250 रुपये का गबन किया है। वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने तत्काल सिंधु बालबुधे को निलंबित कर दिया। इसके बाद काटोल पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
Postal department scam in nagpur 2 postmasters defrauded over 100 accounts of crores of rupees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














