Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold की तरह बढ़ रहा Platinum, ऑल टाइम हाई चलकर बढ़ा रेट, युवाओं की बनी पहली पसंद

Business News: आज आउट ऑफ होती सोने की कीमतों के चलते लोगों में प्लैटिनम ज्वेलरी की डिमांड बढ़ी है। सोना जहां अभी 1,09,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रेंज में चल रहा है वहीं प्लैटिनम अफोरडेबल है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 12, 2025 | 01:41 PM

प्लैटिनम और गोल्ड (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Platinum Jewellwey: आज आउट ऑफ होती सोने की कीमतों के चलते लोगों में प्लैटिनम ज्वेलरी की डिमांड बढ़ी है। सोना जहां अभी 1,09,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रेंज में चल रहा है वहीं प्लैटिनम 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके चलते आज प्लैटिनम से तैयार गहनों की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे गहनों की मांग 20-25 प्रतिशत बढ़ गई है।

वैसे भी आज यंग जनरेशन में येलो गोल्ड की जगह प्लैटिनम ज्वेलरी का क्रेज देखा जा रहा है। युवाओं को प्लैटिनम का नेचुरल कलर पसंद आ रहा है। आजकल एंगेजमेंट के लिए युवा प्लैटिनम ज्वेलरी में रिंग और वेडिंग बैंड की अधिक डिमांड कर रहे हैं। देखा जाए तो प्लैटिनम ज्वेलरी का क्रेज फॉरेन में काफी अधिक है लेकिन सोने की बढ़ती कीमत के चलते अब यह क्रेज यहां पर भी आता जा रहा है।

कभी सोने से महंगा था प्लैटिनम

सराफा व्यापारी राजेश रोकड़े के अनुसार एक समय सराफा बाजार में प्लैटिनम का कद कभी सोने से ऊंचा था। अब गणित बदल गया है। सोना इतना महंगा हो गया है कि प्लैटिनम लोगों को सस्ता लगने लगा है। नतीजा यह कि जो लोग कभी महंगे प्लैटिनम आभूषणों की ओर देखते तक नहीं थे, अब खरीदने लगे हैं। कुल आभूषणों की खरीदारी में प्लैटिनम के आभूषणों की हिस्सेदारी करीब 15% से अधिक हो गई है।

आज जहां सोना महंगा होता चला जा रहा है वहीं इसके कारण लोगों का कुछ रुझान प्लैटिनम की तरफ बढ़ता जा रहा है। इसे पसंद करने वाले ज्यादातर लोग मध्यम वर्ग और अमीर परिवार से हैं। युवा ज्वेलरी मेटल और डिजाइन में नये विकल्प तलाशते हैं और वे नये स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना चाहते हैं। इसमें व्हाइट गोल्ड और रोज गोल्ड उनकी च्वॉइस है। प्लैटिनम में जड़े डायमंड के सेट, इयररिंग्स, अंगूठियां आदि फैशन में हैं।

यह स्टाइल न सिर्फ बेहद स्मार्ट लगता है बल्कि फ्यूचरिस्टिक भी है। पहले प्लैटिनम ज्यादा महंगा होने के चलते लोग प्लैटिनम का फील आने के लिए व्हाइट गोल्ड पहना करते थे लेकिन आज सोने की कीमत महंगी होने से लोग इसे अधिक प्रेफर कर रहे हैं। सोना जहां रिकॉर्ड बना रहा है, वहीं प्लैटिनम भी 1 वर्ष में 4,000 रुपये महंगा हो गया है।

मध्यम वर्गीय ग्राहक भी दिखा रहे रुचि

बाजार में सोने का नया अवतार यानी प्लैटिनम तेजी से उभर रहा है। अब तक प्लैटिनम एक खास तबके के बीच अपनी जगह बनाए हुए था लेकिन महंगे सोने के मुकाबले इसकी कीमतें कम होने से मध्यम वर्गीय ग्राहक भी इसमें रुचि दिखाने लगे हैं। आज इसकी मांग तेजी से बढ़ती जा रही है।

पिछले 2 वर्षों से प्लैटिनम ज्वेलरी 40,000 के स्तर पर टिकी रही, जबकि सोना इसके पीछे रहते हुए आगे बढ़ते हुए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। अगस्त में 46,000 रुपये के स्तर पर चल रहा अभी प्लैटिनम भी 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें – गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड को बड़ा झटका, 12% ब्याज के साथ चुकाना होगा 244 करोड़ का हर्जाना

महिलाओं की प्रायोरिटी आज भी गोल्ड

व्यापारियों के अनुसार पुरुषों की पसंद भले ही प्लैटिनम या सफेद सोना हो चला है लेकिन महिलाओं में आज भी गोल्ड ज्वेलरी का ही क्रेज है। शादियों के इस सीजन में पुरुषों के प्लैटिनम ज्वेलरी की बिक्री 20% से 30% तक बढ़ी है। लड़कों को 2 लाख रुपए कीमत तक के प्लैटिनम से बने चेन और ब्रेसलेट पसंद आ रहे हैं। वहीं अंगूठी, इयररिंग जैसे आभूषणों की अच्छी मांग देखी जा रही है।

  • 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा भाव
  • 4,000 रुपये बढ़ा एक वर्ष में
  • 46,000 रुपये की रेंज पर चल रहा था अगस्त में
  • 1,09,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना

Platinum rates like gold first choice of youth platinum more expensive than gold

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2025 | 11:15 AM

Topics:  

  • Business News
  • Gold Price
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

Google Pay का पहला क्रेडिट कार्ड लॉन्च, हर UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कैशबैक; जानें और कई फायदे

2

अब खाड़ी देशों के भरोसे नहीं रहेगा भारत, बिहार में मिला तेल का बड़ा भंडार; सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

3

केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी! 8वें वेतन आयोग में सैलरी डबल से भी ज्यादा, नया फिटमेंट फैक्टर लीक

4

ओमान के साथ व्यापार समझौते पर मुहर, बिना टैक्स अरब देशों में बिकेंगे भारतीय उत्पाद; डील में क्या खास

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.