-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Plan To Show Black Flags To Pm Modi Failed Vidarbha Activists Detained Before Nagpur Visit
Nagpur News: PM मोदी को काले झंडे दिखाने की योजना विफल, दौरे से पहले हिरासत में विदर्भवादी कार्यकर्ता
- Written By: आंचल लोखंडे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नागपुर दौरे से पहले विदर्भ क्षेत्र को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे संगठनों के कई कार्यकर्ताओं को एहतियात के तौर पर रविवार को हिरासत में ले लिया गया।

दौरे से पहले हिरासत में विदर्भवादी कार्यकर्ता। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नागपुर दौरे से पहले विदर्भ क्षेत्र को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे संगठनों के कई कार्यकर्ताओं को एहतियात के तौर पर रविवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विदर्भ राज्य आंदोलन समिति (वीआरएएस) के कार्यकर्ताओं समेत हिरासत में लिए गए इन लोगों ने अलग राज्य के गठन की मांग को लेकर काले झंडे दिखाने की योजना बनाई थी।
अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई शनिवार रात से शुरू हुई और आज (रविवार) सुबह तक जारी रही। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को जोन-2 के पुलिस उपायुक्त के कार्यालय में रखा गया है। अधिकारी ने बताया, “गिट्टीखदान, अंबाझरी, कोतवाली, वाथोडा थानाक्षेत्र से 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह से ही नागपुर में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच आरएसएस मुख्यालय में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा किया और संघ के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दी गई थी चेतावनी
बता दें कि विदर्भवादियों ने स्वतंत्र विदर्भ राज्य की मांग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय मांगा था, जिसके चलते विदर्भराज आंदोलन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश व विभागीय आयुक्त के जरिए पत्रव्यवहार करते हुए पीएम मोदी से मुलाकात हेतु समय मांगा था। ऐसे में यदि पीएम मोदी से मुलाकात का समय मिलता तो प्रतिनिधिमंडल पीएम मोदी से मिलकर उनके साथ चर्चा करता और पृथक विदर्भ की मांग करने वाला था। वहीं, यदि मुलाकात हेतु समय नहीं दिया जाता, तो विदर्भवादियों द्वारा प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाकर उनका निषेध किया जाएगा। ऐसी चेतावनी भी दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
मोदी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर नागपुर आए थे
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज यानी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर नागपुर आए थे। यहां वे आरएसएस मुख्यालय पहुंचे। रेशमबाग में स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे दीक्षाभूमि गए, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा कर बाबासाहेब आंबेडकर की पुष्पांजलि अर्जित की। इसके अलावा उन्होंने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर का शिलान्यास भी किया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
दीक्षाभूमि का भी दौरा
अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने दीक्षाभूमि का भी दौरा किया, जहां डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने 1956 में बौद्ध की दीक्षा ग्रहन की थी। PM मोदी ने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी, जो माधव नेत्रालय आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर’ का नया विस्तार भवन है। इस सेंटर का नाम आरएसएस प्रमुख दिवंगत माधवराव गोलवलकर के नाम पर रखा गया है।
Plan to show black flags to pm modi failed vidarbha activists detained before nagpur visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
किराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














