Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वापस इंडोनेशिया भेजा जाएगा ‘ओरंगुटान’, गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से वनतारा भेजा गया था बंदर

Orangutan Sent Back to Indonesia: हाल ही में वन्यजीवों की तस्करी के मामले में एक 'ओरंगुटान' बंदर को रेस्क्यू किया गया था। अब इस बंदर को वापस इसकी असली जगह इंडोनेशिया भेजा जा रहा है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 11, 2025 | 10:41 AM

ओरंगुटान बंदर (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: तस्करी के दौरान बरामद किए गए एक बंदर ‘ओरंगुटान’ को इंडोनेशिया वापस भेजने के प्रयास शुरू हो गए हैं। जामनगर स्थित ‘वनतारा’ के नाम से चर्चित ‘ग्रीन जूलॉजिकल, रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर’ ने इस संबंध में वन्यजीव अपराध नियंत्रण शाखा को एक पत्र लिखा है। नवंबर 2024 में वन विभाग ने कल्याण की एक इमारत से विदेशी वन्यजीवों की तस्करी का पर्दाफाश किया था।

तब कई विदेशी वन्यजीवों को जब्त किया गया। इनमें मुख्य रूप से उत्तरी और मध्य अफ्रीका में पाए जाने वाले 6 बॉल पाइथन, 1 गोल्डन चाइल्ड रेटिकुलेटेड अजगर, 1 छिपकली, 1 तीन धारीदार मड टर्टल, 1 इंडियन स्टार कछुआ और इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और बोर्नियो के इंडोनेशियाई हिस्से में पाया जाने वाले 1 ओरंगुटान वानर शामिल था। कार्रवाई के बाद सभी जानवरों को गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।

वन्यजीव प्रेमियों ने जताई नाराजगी

मार्च 2025 में वानर को ‘ग्रीन जूलॉजिकल, रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर’ भेज दिया गया। कई वन्यजीव प्रेमियों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई। उन्हें डर था कि इस केंद्र में जाने के बाद जानवर अपने मूल निवास स्थान पर वापस नहीं लौटेगा।

हालांकि अब ‘ग्रीन जूलॉजिकल, रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर’ के निदेशक डॉ. बृजकिशोर गुप्ता ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण शाखा को पत्र लिखकर बताया है कि ‘ओरंगुटान’ की हालत अब स्थिर है और वह इंडोनेशिया वापस भेजे जाने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ है। इस संदर्भ में उन्होंने स्थानांतरण प्रक्रिया के दिशानिर्देशों के अनुसार उसे इंडोनेशिया वापस भेजने के संबंध में मार्गदर्शन का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें – रेत में लगी आग, बिगड़ा बजट, VTA ने की मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग, भाव देख उड़ेंगे होश

सभी निर्देशों का पालन करेंगे

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि हम केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और संबंधित वन्यजीव अपराध नियंत्रण शाखा द्वारा जारी सभी निर्देशों का पूरी तरह से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही आवश्यक प्रक्रियाओं को सुगम बनाने में पूरा सहयोग करेंगे। ऐसे में संकेत मिले हैं कि ‘ओरंगुटान’ जल्द ही अपने घर इंडोनेशिया लौट जाएगा।

Orangutan sent back indonesia monkey sent to vanatara from gorewada rescue center

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2025 | 10:41 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मैं अपनी सैलरी से संतुष्ट’, नागपुर में अधिकारी ने अपनी नेम प्लेट पर लिखा संदेश, हुआ वायरल- VIDEO

2

नासिक में आवारा कुत्तों पर लगेगी लगाम, जिलाधिकारी कार्यालय में 19 दिसंबर को होगी विशेष बैठक

3

नासिक में भीषण आग! बीवायके कॉलेज रोड की 5 दुकानें खाक, पुलिस ने शुरू की जांच

4

मनमाड-इंदौर रेल प्रोजेक्ट में बड़ी छलांग! 600 वारिसों को नोटिस, 15 दिसंबर से अधिग्रहण शुरू

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.