Monsoon: नागपुर में ऑरेंज अलर्ट, ड्रेनेज सिस्टम फेल, बारिश का बैकलॉग हुआ पूरा
Nagpur Monsoon Update: नागपुर में दो दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। ये सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है। नागपुर में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और सड़कों पर जलभराव की स्थिति है।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में ऑरेंज अलर्ट (सौजन्य-नवभारत)
नागपुर: रविवार की रात 9 बजे के करीब शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी हल्की, कभी मध्यम तो कभी तेज बारिश का सिलसिला 2 दिनों से जारी है। जून महीने में कंजूसी दिखाने वाले बादल अब अपनी पूरी कसर निकाल रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ तो रात तक चलता रहा।
शाम करीब 4 बजे से एक घंटे मूसलाधार बारिश भी हुई जिसके चलते सड़कों, चौराहों, मैदानों, गलियों में जलजमाव देखा गया। एक बार फिर बारिश ने सिटी के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। अंडरब्रिज लबालब हुए तो ओबरब्रिज से झरने की तरह पानी गिरता नजर आया। मौसम विभाग ने सिटी में सोमवार की सुबह 8.30 से मंगलवार की सुबह 8.30 बजे तक 69.7 मिमी बारिश दर्ज की थी। उसके बाद के 12 घंटों में यानी रात 8.30 बजे तक सिटी में 67.2 मिमी बारिश हुई। इन कुल 36 घंटों में सिटी में 136.9 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी थी
सूर्यदेव के नहीं होंगे दर्शन
बीते करीब 3 दिनों से सूर्यदेव के दर्शन शहरवासियों को नहीं हुए। लगातार बारिश के चलते मौसम बेहद ठंडा हो गया है। तापमान में भारी गिरावट आ गई है। मंगलवार को मौसम विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 24.2 डिसे दर्ज किया जो औसत से 8.5 डिसे कम रहाय़ वहीं न्यूनतम तापमान तो गिरकर 23.0 डिसे पर आ गया जो औसत से 1.7 डिसे कम रहा।
सम्बंधित ख़बरें
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण में लगातार दूसरे वर्ष भी राज्य में अव्वल; केंद्र के मानकों पर गोंदिया जिला ‘नंबर वन
अकोला क्षेत्र के गांवों में जलसंकट गहराया; 45°C पार गर्मी में बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, विशेष निधि की मांग
अकोला में भीषण गर्मी का तांडव: 46.9°C के साथ रिकॉर्ड टूटा; टंकियों में उबलता पानी, सड़कें सूनी
आज ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने जिले में 9 जुलाई, बुधवार का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले के कुछ भागों में एक-दो स्पैल की भारी या बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं सिटी में भी 9 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी विभाग ने दी है। 10 जुलाई को जिले के कुछ भागों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिटी की बात करें तो 10 से 12 जुलाई तक 3 दिन मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा।
हल्की व मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 13 व 14 जुलाई को भी सिटी में बदराये मौसम के साथ कुछ स्पैल की बारिश हो सकती है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 27 से 31 डिसे और न्यूनतम तापमान के 23 से 26 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं।
बारिश का बैकलॉग हुआ पूरा
जून महीने में अपेक्षाकृत बारिश कम होने के चलते जिले का बारिश बैकलॉग 44 फीसदी हो गया था लेकिन जुलाई महीने में वह बैकलाग पूरी तरह खत्म हो गया है। बीते 3 दिनों की बारिश ने ही कसर पूरी कर दी। 1 जून से 8 जुलाई तक जिले में सामान्य वर्षा 247.6 मिमी होनी चाहिए। 8 जुलाई की सुबह 8.30 बजे तक जिले में 248.8 मिमी कुल बारिश हो चुकी थी।
पूरे विदर्भ में बादल जमकर बरस रहे हैं। गड़चिरोली जिले में आज की तारीख तक सर्वाधिक 458.3 मिमी बारिश होने की जानकारी विभाग से मिली। यहां औसत से 47 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। केवल अमरावती व वर्धा जिलों को छोड़ दें तो विदर्भ के सभी जिलों में अब बारिश सरप्लस की स्थिति में आ गई है।
गोसीखुर्द के 33 गेट खोले
लगातार बारिश के चलते बांधों का जल स्तर पर तेजी से बढ़ता जा रहा है। गोसीखुर्द बांध के 33 दरवाजे खोल दिए गए हैं। वहीं तोतलाडोह में जल स्तर 54.50 प्रतिशत और नवेगांव खैरी का जल स्तर 83.19 प्रतिशत पर आ गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई डेम में 44.01 प्रतिशत जल स्तर हो गया है।
देश में मानसून का कहर: अब तक 15% ज्यादा बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़े
तहसीलवार बारिश (7 से 8 जुलाई की सुबह 11 बजे तक)
| तहसील बारिश | मिमी में |
|---|---|
| नागपुर ग्रामीण | 64.7 |
| कामठी | 88.8 |
| हिंगना | 57.5 |
| रामटेक | 107.0 |
| पारशिवनी | 99.9 |
| मौदा | 100.3 |
| काटोल | 43.8 |
| नरखेड़ | 53.6 |
| सावनेर | 65.2 |
| कलमेश्वर | 68.7 |
| उमरेड | 80.8 |
| भिवापुर | 118.6 |
| कुही | 98.2 |
