नागपुर दंगे में महिला पुलिस से अश्लीलता! सीएम फडणवीस नहीं दे रहे साथ? शुरू हुआ नया विवाद, जानें सच्चाई
Nagpur Violence: नागपुर में भड़की हिंसा में एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के साथ हुई बदसूलकी का भी जिक्र था। इस मामले में अब आगे एक नया विवाद सामने आ रहा है।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर हिंसा पर बोले सीएम फडणवीस (सौजन्य-एएनआई)
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 17 फरवरी को सोमवार को महाल इलाके में हिंसा भड़की थी। नागपुर हिंसा मामले में 110 से भी ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। नागपुर हिंसा के दौरान कुल 33 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। यही वह समय था जब खबरें भी सामने आई थी कि दंगाइयों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसूलकी की थी। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
आपको बताते चले कि पूछताछ के दौरान खबर सामने आई थी कि इस हिंसा के दौरान एक आरोपी ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसूलकी की। इसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि, जब इस बारे में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया तब सीएम ने अलग ही कहानी दोहराई।
सीएम फडणवीस का बयान
हालांकि, सीएम ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है। सीएम फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सीएम ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर पथराव किए गए है। लेकिन किसी भी महिला कर्मी से छेड़छाड़ नहीं की गई। उन्होंने छेड़खानी मामले से साफ इनकार किया। हालांकि, पथराव करना भी गलत है, जिस पर पुलिस और प्रशासन एक्शन लेगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर जिले में Heatwave का असर, सावनेर में सड़क किनारे मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका
नागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
मुख्यमंत्री फडणवीस की सादगी बनाम अफसरों के ठाठ? महाराष्ट्र में खर्च कटौती पर सवाल, निजी विमान यात्रा पर चर्चा
पीएम मोदी की अपील पर अमल, सीएम फडणवीस ने वंदे भारत ट्रेन से किया सफर
नागपुर घटना के दंगाइयों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी!
जब तक आखिरी दंगाई को पकड़ा नहीं जाता तब तक ये कार्रवाई चलती रहेगी। जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई दंगाइयों से की जाएगी… (पत्रकार परिषद | नागपुर | 22-3-2025)@NagpurPolice @nagpurcp#Maharashtra #Nagpur #NagpurViolence pic.twitter.com/qfLnVz2ysU — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 22, 2025
सीएम फडणवीस ने कहा था कि उन्होंने नागपुर सीपी रवींद्र सिंघल से इस मामले की पूरी जानकारी ली। हालांकि, छेड़छाड़ वाली कोई बात सामने नहीं आई है। ये सिर्फ अफवाह है जो मीडिया के माध्यम से फैली है।
गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी FIR
आपको याद दिला दें कि नागपुर हिंसा को लेकर गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में 19 मार्च को एक दर्ज एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस एफआईआर से पता चलता है कि घटना के दौरान एक आरोपी ने आरसीपी दस्ते की एक ऑन ड्यूटी महिला पुलिस अधिकारी की वर्दी और शरीर को अनुचित तरीके से छुआ था। आरोपी ने कुछ महिला पुलिसकर्मियों के साथ अश्लील इशारे भी किए और बदसलूकी भी की थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई थी।
Maharashtra | The FIR registered at Ganeshpeth Police Station over Nagpur violence reveals that during the incident, an accused inappropriately touched the uniform and body of an on-duty woman police officer of the RCP squad. The accused also made obscene gestures and misbehaved… — ANI (@ANI) March 19, 2025
बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज
आपको बताते चले कि एफआईआर एक अधिकारी ने ही दर्ज की है। इस एफआईआर मे बीएनएस की धारा 74 (शील भंग), 76 (कपड़ें उतारने की कोशिश) और 79 (अश्लील इशारे और गाली-गलौज) के तहत मामला दर्ज किया गया था। ऐसे में अगर ये प्रशासन इस बात से इनकार करता है तो सवाल उठता है कि क्या ये एफआईआर झूठी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाम न बताने की शर्त पर महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी है। लेकिन हमें अनुचित व्यवहार और गाली-गलौज का भी सामना करना पड़ा। प्रशासन को हमारी सुरक्षा करनी चाहिए लेकिन प्रशासन कह रहा है कि कुछ हुआ ही नहीं।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सवालों के कटघरे में कानून व्यवस्था और सरकार
सीएम फडणवीस के इस बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए है। नागपुर हिंसा के दौरान जब इस मामले पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है तो सीएम इस मामले को कैसे नकार सकते है। नागपुर हिंसा के दौरान ये बात छिपाई जा रही है या फिर एफआईआर झूठी थी? क्या फहीम खान पर लगे आरोपों को कम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है? या फिर पुलिस का नाम खराब होने का डर सरकार को सता रहा है? ऐसे कई सवाल सामने आ रहे है।
