Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी की अपील, नागपुर मनपा का बड़ा फैसला; ईंधन संकट के बीच मनपा कर्मचारियों को मेट्रो-बस से सफर की सलाह

Nagpur NMC: ईंधन संकट के बीच नागपुर मनपा अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक दिन मेट्रो और आपली बस से सफर करने का फैसला लिया है। महापौर ने ईंधन बचत नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 16, 2026 | 12:48 PM

नागपुर मनपा, ईंधन बचत अभियान,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur NMC Fuel Saving Drive: नागपुर तत्कालीन मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी। की अपील पर गत समय भले ही एक दिन साइ‌किल से कार्यालय आने के फैसले का कुछ दिनों तक पालन होता रहा हो, किंतु उनके ही कार्यकाल में यह बंद भी हो गया। अब ईंधन के संकट से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपील किए जाने के बाद मनपा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिन आपली बस और मेट्रो से सफर करने का निर्णय लिया है।

पश्चिम एशियाई महाद्वीप में बढ़ते संकट के कारण वैश्विक स्तर पर उत्पन्न ईंधन संकट को देखते हुए देश भर में ईंधन बचाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। महापौर नीता ठाकरे ने आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर को पत्र लिखकर मनपा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ‘ईंधन बचत’ नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर ने मनपा का वाहन वापस कर अपने निजी दोपहिया वाहन का उपयोग करना शुरू कर दिया।

पदाधिकारियों से करना पड़ रहा आग्रह

महापौर ने पदाधिकारियों से भी सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रक वाहनों का उपयोग करने का आप्ताह किया है। सप्ताह में एक-दो दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग अनिवार्य किए गए नए निर्देशों के तहत मनपा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम एक या दी दिन अपने निजी या सरकारी वाहनों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है। इसके स्थान पर उन्हें शहर की ‘आपली बस’ या ‘नागपुर मेट्री’ से यात्रा करने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त विषम/सम दिनों की तर्ज पर वाहनों का उपयोग करने को भी अधिक लाभदायक बताया गया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में कन्हान पुलिस का एक्शन, विद्युत खंभे से टकराया ट्रक, खुला अवैध रेत तस्करी का मामला

नागपुर में 65 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी, एक ही जमीन दो बार बेचने का आरोप; बिल्डर डायरेक्टर समेत 3 पर केस दर्ज

नागपुर में हीटवेव का असर, जिलाधिकारी का बड़ा आदेश जारी; 11 से 4:30 बजे तक कोचिंग क्लास बंद

जेल से रची थी साजिश, नितिन गडकरी धमकी केस में बड़ा फैसला, दो आरोपियों को 5 साल की सजा

कार पूलिंग और सरकारी दौरों पर सख्ती

पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए ‘कार पुलिंग’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। निर्देशों में कहा गया है कि एक ही क्षेत्र में रहने वाले अधिकारी अलग-अलग वाहनों के बजाय एक ही वाहन साझा कर कार्यालय पहुंचे,

इसके साथ ही सरकारी दौरों के दौरान गाड़ियों के अनावश्यक बड़े काफिले (बेड़े) को कम करने के भी कड़े निर्देश दिए गए है। दिलचस्प बात यह कि अंबाझरी और नाइक तालाब के हालिया निरीक्षण दौरे के दौरान महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति के सभापति ने अलग-अलग गाड़ियों के बजाय एक ही कार में यात्रा करके कार पूलिंग’ का उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में कन्हान पुलिस का एक्शन, विद्युत खंभे से टकराया ट्रक, खुला अवैध रेत तस्करी का मामला

इन नियमों को संपूर्ण मनपा में सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से महापौर ने आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर से सभी विभागों को इस संबंध में आधिकारिक परिपत्र (सर्कुलर) जारी करने का आग्रह किया है।

Nmc officers metro bus fuel saving drive nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 12:48 PM

Topics:  

  • Nagpur News
  • Narendra Modi
  • NMC
  • Public Transport

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.