-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nmc Hoardings Policy New Rates Standing Committee Decision
नागपुर मनपा का कड़ा रुख, होर्डिंग्स की नई दरों में और बढ़ोतरी के निर्देश, LED विज्ञापनों पर बढ़ेगा शुल्क
- Written By: गोरक्ष पोफली
NMC Updates: नागपुर महानगर पालिका की स्थायी समिति ने होर्डिंग्स और डिजिटल विज्ञापनों की नई दरों को कम बताते हुए उनमें और बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए हैं। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

नागपुर में लगे होर्डिंग (सोर्स: सोशल मीडिया)
NMC Hoardings Policy New Rates: नागपुर शहर में विज्ञापनों के जरिए महानगर पालिका (मनपा) की आय बढ़ाने और अवैध होर्डिंग्स पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को हुई स्थायी समिति की बैठक में होर्डिंग्स शुल्क की नई दरों का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन समिति ने इन दरों को अन्य महानगर पालिकाओं की तुलना में कम बताते हुए इनमें और वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं।
10 दिनों में आएगा नया प्रस्ताव
स्थायी समिति की सभापति शिवानी दानी ने जानकारी दी कि विज्ञापन शुल्क में वृद्धि का प्रस्ताव पहले भी पेश किया गया था, जिसे जोनल स्तर पर दरों के आकलन के सुझाव के साथ वापस भेजा गया था। शुक्रवार को जब संशोधित प्रस्ताव रखा गया, तो समिति सदस्यों ने महसूस किया कि प्रस्तावित दरें अन्य बड़े शहरों की तुलना में अब भी कम हैं।
चूंकि स्थायी समिति की जिम्मेदारी मनपा की आय को सुव्यवस्थित करना है, इसलिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि अगले 10 दिनों के भीतर दरों में और अधिक वृद्धि कर एक नया प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
LED और डिजिटल विज्ञापनों पर विशेष ध्यान
मनपा प्रशासन का मानना है कि वर्तमान दौर में विज्ञापन के तरीके बदल गए हैं। साधारण फ्लेक्स बोर्ड की तुलना में LED स्क्रीन्स और डिजिटल विज्ञापनों से एजेंसियां भारी मुनाफा कमा रही हैं। एक साधारण बोर्ड पर महीनों तक एक ही विज्ञापन रहता है, जबकि LED स्क्रीन्स पर हर मिनट विज्ञापन बदलते हैं। LED/नियॉन विज्ञापनों के लिए अभी 176 रुपये प्रति वर्ग मीटर शुल्क लिया जा रहा है, इसे बढ़ाकर अब 352 रुपये करने का सुझाव दिया गया है, जिसे और भी बढ़ाया जा सकता है।
शहर में होर्डिंग्स की वर्तमान स्थिति
नागपुर मनपा के आंकड़ों के अनुसार, नागपुर में विज्ञापनों का जाल काफी व्यापक है। शहर में कुल 987 प्राइवेट होर्डिंग्स हैं, जो लगभग 58,346 वर्ग मीटर क्षेत्र को घेरते हैं। इनमें 549 बिना लाइट वाले और 412 लाइट वाले होर्डिंग्स हैं, जबकि 26 LED होर्डिंग्स सक्रिय हैं। पंजीकृत दुकानों के बोर्ड्स की संख्या 3054 है।
यह भी पढ़ें: नागपुर में भी यूपी स्टाइल अतिक्रमण कार्रवाई, पारडी में 18 मकान ध्वस्त, जाने और कहां चला बुलडोजर?
प्रस्तावित नई दरें
प्रशासन ने जो प्रारंभिक प्रस्ताव रखा है, उसमें शुल्क श्रेणियों को इस प्रकार विभाजित किया गया है।
- नॉन-इल्यूमिनेटेड (बिना लाइट): 86 रुपये प्रति वर्ग मीटर।
- इल्यूमिनेटेड (लाइट वाले): 130 रुपये प्रति वर्ग मीटर।
- गैन्ट्री गेट विज्ञापन: 260 रुपये प्रति वर्ग मीटर।
- LED/डिजिटल विज्ञापन: 352 रुपये प्रति वर्ग मीटर।
ये नई दरें 1 अप्रैल 2026 से इसी वित्तीय वर्ष में लागू करने की योजना है। स्थायी समिति के निर्देशों के बाद इन दरों में अभी और इजाफा होने की पूरी संभावना है।
Nmc hoardings policy new rates standing committee decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













