नागपुर: मनपा की बड़ी कार्रवाई, रामनगर में अवैध निर्माण ध्वस्त; शंकरनगर और सीताबर्डी से एक ट्रक अतिक्रमण जब्त
Nagpur News: नागपुर मनपा के प्रवर्तन विभाग ने रामनगर और पांढराबोडी में नोटिस के बाद भी न हटाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। सीताबर्डी और महल इलाके से भारी अतिक्रमण भी हटाया गया।
- Written By: रूपम सिंह
अवैध निर्माण को ध्वस्त फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Nagpur Encroachment Drive: नागपुर महानगरपालिका के प्रवर्तन विभाग ने शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। मनपा प्रवर्तन विभाग और धरमपेठ जोन के सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम के नेतृत्व में टीम ने रामनगर और पांढराबोडी परिसर में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां प्लॉट नं. 283, घर क्र. 436 (मौजा पांढराबोडी, गोकुलपेठ ब्लॉक नं. 2 राम मंदिर के पास, रामनगर) में प्रशांत केदारपवार, नीता गजरलवार और ज्योति अनमदवार द्वारा किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार इन नागरिकों को महाराष्ट्र प्रादेशिक नियोजन व नगररचना अधिनियम (MRTP) 1966 की धारा 53 (1) के तहत 23 अप्रैल 2026 को जोन कार्यालय द्वारा पहले ही नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाए जाने पर टीम ने अवैध रूप से बनाए गए पीओपी शेड और अन्य ढांचों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
शंकरनगर में ठेले और सामान जब्त
अतिक्रमण निर्मूलन की यह कार्रवाई रामनगर से होते हुए शंकरनगर परिसर तक जारी रही। कार्रवाई के दौरान सड़कों और फुटपाथों के दोनों किनारों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों और दुकानों को बलपूर्वक हटाया गया। इस दौरान मनपा दस्ते ने लगभग एक ट्रक सामान जब्त किया जिसमें 3 अवैध ठेले भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल: मारेगांव के कृषि केंद्रों में कीटनाशकों के दामों में भारी अंतर, एक ही दवा मगर हर दुकान में अलग कीमत
ठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डोमिसाइल अनिवार्य, 1 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
गोंदिया में किसानों को साहूकारों से बचाने की पहल, 43 हजार से अधिक किसानों ने लिया 320 करोड़ का फसल कर्ज
नागपुर शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक सीताबर्डी में दस्ते की मेन रोड से लेकर वैरायटी चौक तक पूरे दिन अतिक्रमण निर्मूलन की कार्रवाई चलती रही जिसमें सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों और अवैध ठेलों को हटाया गया।
यह भी पढ़ें:- नीट पेपर लीक के बाद उठे सवाल: क्या बोर्ड अंकों को वेटेज देने से घटेगी कोचिंग पर निर्भरता?
महल में घूमा दस्ता
इसी तर्ज पर महल इलाके में भी दस्तों ने संयुक्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई महल चौक से शुरू होकर बड़कस चौक, केलीबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर से होते हुए वापस महल और बड़कस चौक तक की गई। इन इलाकों में भी दिनभर चले अभियान के तहत सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया गया, ताकि यातायात और पैदल यात्रियों के लिए रास्ता सुगम हो सके। कार्रवाई में प्रवर्तन विभाग के उपायुक्त मंगेश खवले और सहायक आयुक्त संजय कांबले के मार्गदर्शन में टीमों ने हिस्सा लिया।
