सीताबर्डी हॉकर्स, नो हॉकिंग जोन, अतिक्रमण विवाद, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर HC निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं? सीताबर्डी में हॉकर्स पर बवाल, व्यापारियों का मनपा पर गंभीर आरोप

Nagpur Sitabuldi Illegal Hawkers: नागपुर के सीताबर्डी मेन रोड पर अवैध हॉकर्स और कथित मिलीभगत को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया है। ‘नो-हॉकिंग जोन’ में अतिक्रमण हटाने की मांग उठी है।

अंकिता पटेल

Nagpur Sitabuldi Hawkers Illegal Encroachment: नागपुर शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र सीताबर्डी मेन रोड पर अवैध हॉकर्स की बढ़ती समस्या और महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत को लेकर 'सीताबडीं मर्चेट्स एसोसिएशन' ने कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन ने महापौर को एक आधिकारिक पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। चर्चा के दौरान बडीं के दुकानदारों ने मनपा के अतिक्रमण विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी का खुला आरोप भी लगाया।

'नो-हॉकिंग जोन' में धड़ल्ले से लग रहीं दुकानें

महापौर को लिखे पत्र में एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि सीताबडी मेन रोड को हाल ही में मनपा की ओर से 'नो-हॉकिंग जोन' घोषित किया गया है। इसके बावजूद पूरे बर्डी में हॉकर्स ने अवैध रूप्प से अतिक्रमण कर रखा है। इस अतिक्रमण के कारण सड़क पर भारी भीड़ जमा हो जाती है जिससे वैध दुकानदारों, ग्राहकों, स्थानीय निवासियों और आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में हाई कोर्ट की ओर से स्पष्ट निर्देश भी दिए हैं। इसके बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मनपा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल

एसोसिएशन ने मनया के कर्मचारियों पर नियमों का ठीक से पालन न करने के गंभीर आरोप लगाए है। शिकायत में बताया गया है कि कार्रवाई के नाम पर केवल दिखावा किया जाता है।

कर्मचारी आते हैं, हॉकर्स कुछ देर के लिए हट जाते हैं और कागजी खानापूर्ति के तुरंत बाद हॉकर्स दोबारा वहीं काबिज हो जाते हैं। पत्र में यह भी सनसनीखेज आरोप लगाया गया है कि कुछ कर्मचारी हॉकर्स को वहां बैठाने देने के बदले छोटी-मोटी रिश्वत लेते हैं।

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO

अब सड़क नहीं पटरी से जुड़ेगा भूटान, भारत के 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर टिकी सबकी नजर