Nagpur NCP का शक्ति प्रदर्शन, सुनेत्रा पवार के समर्थन में लगे होर्डिंग्स; बारामती जीत के बाद CM बनाने की मांग

Nagpur NCP Hoardings: नागपुर में सुनेत्रा पवार के समर्थन में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। बारामती उपचुनाव जीत के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।
Nagpur NCP's Show of Strength: Hoardings Erected in Support of Sunetra Pawar; Demand to Appoint Her as CM Following Baramati Victory
सुनेत्रा पवार, होर्डिंग्स, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Politics Update: नागपुर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख डीसीएम स्व. अजीत पवार के विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया। अजीत पवार की रिक्त हुई सीट बारामती के उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल की।

इधर, नागपुर में प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत पवार ने अनेक चौराहों पर उनके मुख्यमंत्री बनने तक साथ देने का वादा करने वाले होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। ये होर्डिंग्स राजनीतिक महकमे में चर्चा का विषय बन गए हैं।

प्रशांत पवार ने बताया कि अजीत दादा का सपना मुख्यमंत्री बनने का था और वे सार्वजनिक तौर पर यह बात बेझिझक कहा करते थे। उनके निधन के बाद सुनेत्रा वहिनी डीसीएम बनी हैं। उन्होंने उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल की है।

दादा के निधन का दुख भुलाकर उन्होंने जनता की सेवा के लिए खुद को झोंक दिया है। हमें पूरा भरोसा है कि वे दादा के मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा करेंगी। सुनेत्रा पवार को सीएम बनने के लिए हम उनका साथ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बारामतीवासियों को सैल्यूट

पवार ने कहा कि श्रद्धेय अजीतदादा पवार सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि महाराष्ट्र के विकास के लिए निरंतर जलने वाली एक ज्योति थे। दादा के विचार, उनका जथा और जनता के लिए जीने की उनकी भावना आज भी हर कार्यकतों के दिल में जीवित है।

बारामती की मिट्टी के लोगों ने उपचुनाव में जी जनादेश दिया है। वह केवल जीत नहीं बल्कि प्रेम, विश्वास और निष्ठा का महासागर है। सुनेत्रा वहिनी पवार को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर बारामतीवासियों ने इतिहास रच दिया है।

यह सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि दादा के कार्यों को समर्पित एक जीवंत श्रद्धांजलि है। पवार ने सभी कार्यकर्तीजों से अपील की कि वे सुनेत्रा वहिनी के हाथ मजबूत करते हुए दादा के सपनों का प्रगतिशील महाराष्ट्र बनाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com