- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ncp Garbage Protest Nagpur Nmc Headquarters Durgandh Virodh
मनपा मुख्यालय में कचरा फेंककर जताया विरोध, एनसीपी का अनोखा ‘दुर्गंध विरोध’ प्रदर्शन
- Written By: आंचल लोखंडे
Durgandh Protest Nagpur: नागपुर में एनसीपी ने मनपा मुख्यालय पर कचरा फेंककर ‘दुर्गंध विरोध’ प्रदर्शन किया। स्वच्छता लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी, अधिकारियों के निलंबन और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

मनपा मुख्यालय में कचरा फेंककर जताया विरोध
NCP Garbage Protest Nagpur: महानगर पालिका के घनकचरा प्रबंधन विभाग की गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बुधवार को मनपा मुख्यालय पर एक अनोखा ‘हल्लाबोल मोर्चा’ निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मनपा की प्रशासनिक इमारत के मुख्य प्रांगण और प्रवेश द्वार पर शहर से एकत्र किया गया कचरा फेंककर अपना ‘दुर्गंध विरोध’ दर्ज कराया।
शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर और कार्याध्यक्ष श्रीकांत शिवणकर के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और शहर की स्वच्छता संबंधी समस्याओं को लेकर नाराज़गी जताई। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव तानाजी वनवे, सुनीता येरणे, युवक अध्यक्ष विशाल खांडेकर, ब्रह्मानंद मस्के, मुकेश रेवतकर, दिनेश रोडगे, राजेश समर्थ सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
‘दुर्गंध’ का एहसास कराने का प्रयास
प्रदर्शन में शामिल सभी पदाधिकारियों ने शहर में बढ़ती गंदगी और दुर्गंध के प्रति प्रशासन को जागरूक करने के लिए अपने चेहरे पर मास्क पहन रखे थे।
कार्याध्यक्ष श्रीकांत शिवणकर ने इस दौरान एनएमसी प्रशासन को प्रतीकात्मक रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक के पैकेट भेंट किए।
सम्बंधित ख़बरें
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
CM सिटी में विकास या मनमानी? नागपुर की पक्की सड़क फिर खोदी गई; दुकानदारों-विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किल
उन्होंने कहा कि शहर कचरे और गंदगी से बदहाल है मनपा प्रशासन सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने में विफल है एनसीपी ने मांग की कि प्रशासन यह भेंट स्वीकार करे, स्वाभिमान जगाए और तुरंत कठोर कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक पर स्थायी प्रतिबंध लागू करे तथा प्लास्टिक विक्रेताओं पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
तुरंत निलंबन और युद्धस्तर पर सौंदर्यीकरण की मांग
पार्टी ने आरोप लगाया कि एनएमसी प्रशासन सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रहा है और जमीनी काम शून्य है। विरोध प्रदर्शन के बाद एनसीपी ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और काम में देरी करने वाले अधिकारियों के तत्काल निलंबन कचरा स्थलों का युद्धस्तर पर सौंदर्यीकरण की मांग की।
ये भी पढ़े: मुंब्रा में जितेंद्र आव्हाड के सामने उनके हीं नेता ने लगाए ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे, और फिर…
शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर ने चेतावनी दी कि यदि 2 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो एनसीपी शहर में व्यापक जन आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अब जनता मनपा के भ्रष्टाचार और लापरवाही का जवाब सड़क पर उतरकर देगी।
Ncp garbage protest nagpur nmc headquarters durgandh virodh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














