Navratri: कोराडी सहित सभी मंदिरों में बढ़ी मुस्तैदी, गरबा कार्यक्रमों पर भी रहेगी पुलिस की नजर
Nagpur News: नागपुर पुलिस ने नवरात्रि के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए है। कोराडी देवी सहित सभी मंदिरों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी बढ़ी है। इसके अलावा गरबा आयोजनों पर भी पुलिस की नजर है।
- Written By: प्रिया जैस
कोराडी माता मंदिर (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Police on Navratri: नवरात्रोत्सव को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कोराडी देवी सहित सभी मंदिरों में मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा गरबा आयोजनों पर भी पुलिस की नजर है। यहां छेड़छाड़ की घटनाएं न हों, इसीलिए सादी पोशाक में पुलिस गश्त करेगी। साथ ही आयोजकों को भी पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों और सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस थानों के स्टाफ के अलावा शहरभर में करीब 2,500 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 1,300 होमगार्ड भी पुलिस की मदद करेंगे। शनिवार को ही सीपी रवींद्र कुमार सिंगल और ज्वाइंट सीपी नवीनचंद्र रेड्डी ने विशेष शाखा के डीसीपी शशिकांत सातव सहित आला अधिकारियों की बैठक लेकर बंदोबस्त का जायजा लिया। कोराडी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा होती है।
207 जगहों पर रास गरबा के आयोजन
नवरात्रि के दौरान रोजाना लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा आग्याराम देवी, गीता मंदिर और भवानी माता मंदिर में भी श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। सभी मंदिरों में स्थानीय पुलिस थाने के स्टाफ के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अब तक 799 दुर्गा मंडलों द्वारा अनुमति ली जा चुकी है। 253 स्थानों पर घटस्थापना की जाएगी। इसके अलावा 207 जगहों पर रास गरबा के छोटे-बड़े आयोजन होने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- 2,500 पुलिसकर्मी
- 1,300 होमगार्ड
म्यूजिक के लिए समय सीमा
सभी आयोजकों से समय की मर्यादा में रहकर कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए हैं। म्यूजिक का समय शाम से रात 10 बजे तक ही होगा। 30 सितंबर और 2 अक्टूबर रात 12 बजे तक म्यूजिक की अनुमति होगी। इन 2 दिनों को छोड़कर सभी को 10 बजे म्यूजिक बंद करने को कहा गया है। जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ प्रचलित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें – नागपुर के 10 चौराहों पर AI से नजर, ट्रैफिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट लागू
विशेषतौर पर व्यावसायिक आयोजनों पर पुलिस की नजर रहेगी। कोराडी रोड, सुभाष रोड और भवानीनगर में यातायात परिवर्तन किया गया है। मंदिरों में न जाने वाले लोग पर्यायी मार्गों का उपयोग करेंगे।
