सुदेश भट ने श्रोताओं का मन मोह लिया (सौजन्य-नवभारत)
Sudesh Bhosale Live Nagpur: अपने पाठकों के साथ 93 वर्षों के विश्वास और स्नेह का जश्न मना रहे ‘नवभारत’ के ‘नवभारत उत्सव’ के तहत नागपुर में एक शानदार संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रेशिमबाग स्थित सुरेश भट सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर गायक सुदेश भोसले (Sudesh Bhosale) ने अपनी दमदार प्रस्तुति से माहौल को सुरों से सराबोर कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज परफॉर्मेंस में श्रोता झूमते नजर आए। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अनिल देशमुख भी मौजूद रहे।
नवभारत मीडिया ग्रुप के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर निमिष माहेश्वरी और नवभारत के संपादक संजय तिवारी ने गायक सुदेश भोसले का स्वागत किया। सुदेश भोसले (Sudesh Bhosale) ने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को बांधे रखा। उनके हर गीत पर सभागृह तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में जानी-मानी गायिका रूपाली आनंद और गायक मकरंद पाटनकर ने भी अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं का मन मोह लिया। यह संगीतमय शाम ‘सुरों से सजी, यादों से भरी’ थी, जिसमें नागपुरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
यह भी पढ़ें – नागपुर कांग्रेस के वन-टू-वन संवाद में बवाल, आपस में भिड़े ठाकरे-जिचकार, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की से बढ़ा पारा
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहा, जिनमें भूमेश रिएल्टर्स, ल्यूमेन सोलर, शुभ आरंभ रियल एस्टेट, प्रोजोन पाम्स, वैनगंगा रियल्टीज, एचसीजी, मेट्रो ग्रुप, प्रफुल देशमुख, नाइल प्रॉपर्टीज, निर्मल उज्ज्वल क्रेडिट को-ऑपरेटिव और मर्कलैंड प्रमुख रहे।