नंदनवन पुलिस के हाथ लगा सेंधमार
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Jun 10, 2023 | 11:26 PM
नागपुर. नंदनवन थाना क्षेत्र में सेंधमारी की 4 वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपी नंदनवन झोपड़पट्टी निवासी चेतन मनोज बुरडे (21) बताया गया. विगत 21 मई की रात कुंभार टोली निवासी विकास मेश्राम परिवार के साथ विवाह समारोह में हिस्सा लेने गए थे. इसी बीच अज्ञात आरोपी ने घर में सेंध लगाई.
प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस दस्ते को चेतन की जानकारी मिली. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मेश्राम के घर सेंध लगाने की जानकारी दी. पीसीआर के दौरान उसने 3 और वारदातों के बारे में बताया. पुलिस अब तक 2.50 लाख रुपये का माल जब्त कर चुकी है. सब इंस्पेक्टर दिलीप रहाटे, हेड कांस्टेबल संदीप गुंडलवार, प्रशांत मिसाल, चंद्रशेखर कदम, प्रवीण भगत, आशीष राउत, राजेश बंसोड़ और प्रदीप भदाड़े ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
किरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए राज्य सरकार ने दिया 15 करोड़ का फंड, 12 विकास कार्यों को हरी झंडी
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
Nandanvan police caught burglar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 10, 2023 | 11:26 PM
