नागपुर शीत सत्र की सुरक्षा में तैनात होंगे 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी, 5,950 अतिरिक्त जवानों की मांग

Nagpur Police Security: महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र को देखते हुए नागपुर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी की गई है। 8000 से अधिक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।
nagpur winter session security 8000 police personnel
नागपुर पुलिस बंदोबस्त(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • महाराष्ट्र विधानमंडल के शीत सत्र के दौरान नागपुर में 8,000 से अधिक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और होमगार्ड तैनात करने की तैयारी।

  • नागपुर पुलिस ने बाहरी जिलों से 5,950 अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की है।

  • शहर की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी नागपुर पुलिस के 2,319 अधिकारियों और कर्मचारियों पर रहेगी।

  • विधानभवन, रविभवन और नागभवन सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Nagpur Winter Session: महाराष्ट्र विधानमंडल के शीत सत्र को लेकर नागपुर में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और मंत्रियों, विधायकों व राजनीतिक नेताओं सहित महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 8,000 से अधिक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके लिए नागपुर पुलिस ने बाहरी जिलों से 5,950 अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मांग की है जिसमें राज्य रिजर्व पुलिस बल की 5 कंपनियां भी शामिल रहेंगी।

सिटी पुलिस के 2,319 जवान संभालेंगे आंतरिक सुरक्षा शहर के भीतर सुरक्षा-व्यवस्था संभालने के लिए नागपुर पुलिस के 2,319 अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस स्थानीय बल में 269 अधिकारी और 2,050 पुलिसकर्मी शामिल हैं। अधिकारियों की सूची में 3 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 11 पुलिस उपायुक्त, 11 सहायक पुलिस आयुक्त, 58 पुलिस निरीक्षक तथा 186 सहायक पुलिस निरीक्षक और पुलिस उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 2,080 पुलिस अंमलदारों को भी विभिन्न मोर्चों पर नियुक्त किया जाएगा।

nagpur winter session security 8000 police personnel
नागपुर में बिजली ट्रिपिंग से जलापूर्ति प्रभावित, नवेगांव खैरी पंपिंग स्टेशन पर 112 बार बिजली गुल

रविभवन तक विशेष निगरानी

अधिवेशन के दौरान विधानभवन, रविभवन, नागभवन और विभिन्न राजनीतिक दलों के मोर्चों के शुरुआती तथा समापन स्थलों पर कड़ा पहरा रहेगा, मंत्रियों और वीआईपी व्यक्तियों के दौरों के साथ ही संभावित आदोलनी और प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस का विशेष बंदोबस्त रहेगा, सुरक्षा घेरे की मजबूत करने के लिए बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) की 20 टीमें, फोर्स वन, गोपनीय शाखा, डीबी पथक और डॉग स्कॉड सहित विभिन्न विशेष दस्ते भी तैनात किए जाएंगे।

5,950 जवानों का अतिरिक्त सुरक्षा बल

पिछले वर्ष के अधिवेशन में बाहरी जिलों से 4,578 जवानों का अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराया गया था लेकिन इस बार अधिक बल की मांग की गई है। बाहरी जिलों से 350 पुलिस अधिकारी, 2,200 पुलिस कर्मचारी, 1,200 पुरुष होमगार्ड और 300 महिला होमगार्ड नागपुर पहुंचेंगे। इसके अतिरिक्त एसआरपीएफ की 5 कंपनियों के लगभग 400 सशस्त्र जवान भी संवेदनशील इलाकों में मोर्चा संभालेंगे।

nagpur winter session security 8000 police personnel
पुणे में सजा बाल साहित्य का मंच, ग्रंथदिंडी से गूंजा कोथरूड, दिग्गजों ने की शिरकत

हाईटेक तकनीक व त्वरित संवाद से लैस रहेगा बंदोबस्त

इस बार अधिवेशन का पुलिस बंदोबस्त स्मार्ट और हाईटेक तकनीक से लैस होगा, विशेष कमांडो दस्तों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच त्वरित संवाद और बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए वाट्सएप सहित अन्य आधुनिक संचार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जा सके। प्रशासन के मुताविक, शीतकालीन अधिवेशन के दौरान नागपुर पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।