-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Winter Session Expenses Controversy Vidarbha Fuzoolkharchi Issue
उपराजधानी में करोड़ों की फिजूलखर्ची? शीत सत्र को लेकर बढ़ा विवाद, विदर्भ की जनता बोली-यह कैसा मजाक?
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Winter Sessio : नागपुर शीत सत्र पर करोड़ों रुपये खर्च को लेकर भारी आलोचना। सिर्फ 7 दिन के सत्र के लिए 150 करोड़ से अधिक खर्च। स्थानीय लोगों का आरोप विदर्भ जनता के साथ मजाक व फिजूलखर्ची है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया)
Nagpur Winter Session News: नागपुर हमेशा ही आरोप लगते रहे हैं कि करोड़ों रुपये खर्च कर मुंबईया सरकार उपराजधानी नागपुर में शीत सत्र के दौरान पिकनिक मनाने आती है। इस बार तो सिर्फएक सप्ताह का ही सत्र होने वाला है।
इसे विदर्भ की जनता के साथ घोर मजाक बताया जा रहा है। हर वर्ष शीत सत्र के लिए 100-200 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। इस बार भी अकेले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा विधानभवन, रविभवन, नागभवन, विधायक निवास सहित विविध भवनों, सड़कों की मरम्मतआदि कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
अन्य विभागों स्वास्थ्य, बिजली आदि के खर्च अलग से हैं। वाहनों की व्यवस्था से लेकर मंत्री-संतरियों की विविध व्यवस्थाओं के लिए, मुंबई सेपूरे अमले के आने-जाने, भोजन आदि के खर्च पर भी लगभग 50 करोड़ खर्च होना अपेक्षित है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में जारी है जश्न का दौर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अकोला में कांग्रेस का विजय मार्च
नागपुर में झमाझम बारिश से सड़कें बनीं नदियां, विदर्भ में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले 3 दिन का मौसम
Akola News: अकोला मनपा का बड़ा फैसला, 14 करोड़ किराया बकाया पर 492 दुकानों पर होगी कार्रवाई
नागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
7 दिनों के इस सत्र में एक दिन का खर्च 20 करोड़ रुपयों से अधिक बताया जा रहा है। अनेकों का कहना है कि इससे तो अच्छा होता उपराजधानी में सत्र ही आयोजित नहीं किया जाता। मुंबई में ही औपचारिकता पूरी कर ली जाती तो इतने करोड़ों रुपयों की फिजूलखर्ची तो बच जाती। यहां तो 20 करोड़ रुपयों का 1 दिन का सत्र पड़ रहा है।
358 दिन कोई उपयोग नहीं
करोड़ों रुपये खर्च कर विधायक निवास, रविभवन, नागभवन, हैदराबाद हाउस, 160 खोली, विधानभवन, विधानपरिषद भवन को चकाचक करने का काम किया गया है। नये फर्नीचर, रंगरोगन, सड़कों को चकाचक किया गया है लेकिन इन सारे परिसरों का उपयोग साल के 365 दिनों से महज 7 दिन होने वाला है।
शेष 358 दिन फिर अधिकतर समय इन परिसरों व इमारतों का कोई उपयोग ही नहीं होता। जितने हिस्से उपयोग में रहते हैं वही मेन्टेन रखे जाते हैं और बाकी को फिर आगामी शीत सत्र तक के लिए लावारिस छोड़ दिया जाता है। अब तो विस भवन विस्तार कार्य के चलते आगामी 2 वर्षों तक यहां सत्र भी नहीं होने की संभावना अधिक है।
यह भी पढ़ें:-मनपा में ‘ई-लॉगिंग’ घोटाले का खतरा बढ़ा! PA के भरोसे चल रहे विभाग, पासवर्ड शेयरिंग से बढ़ी टेंशन
नाज-नखरों का ‘भार’ अलग
ये खर्च तो सरकारी खर्च है लेकिन यहां आने वाले मंत्रियों, मंत्रालयीन अधिकारियों व कर्मचारियों के नाज-नखरों का ‘भार’ यहां के स्थानीय विभागों के अधिकारियों पर अलग से पड़ता है। अभी से अपने ‘सरकार’ के नखरे उनके मताहत अधिकारी व कर्मचारी स्थानीय अधिकारियों को बताने लगे हैं।
किसी ने हिदायद दी है कि हमारे ‘सरकार’ को सिर्फ देशी मुर्गा व बिसलरी वाटर ही चलता है, इसका ध्यान रखना, अपने ‘सरकार’ की आड़ में मुंबईया कर्मचारी केतली से गरम चल रहे हैं। वे अपनी सेवाएं भी गिना रहे हैं।
किसी को खास ब्रांड का ही ‘रंगीन पानी’ चाहिए तो किसी ने सत्र समाप्ति के तुरंत बाद का अपना पिकनिक प्लान भी आयोजित करने की मांग रखी हुई है। इन खचर्चों का ‘भार’ भी हल्का नहीं होता है। अधिकारी अपने मातहतों या फिर संबंधित ठेकेदारों से इसकी व्यवस्था करने को मजबूर हो रहे हैं।
Nagpur winter session expenses controversy vidarbha fuzoolkharchi issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT 2 Spoiler: 18 साल बाद हुई तुलसी के सामने आयी उसकी सबसे बड़ी दुश्मन, क्या फिर से टूट जाएगा विरानी परिवार
Jul 28, 2026 | 02:13 PMअकोला में जारी है जश्न का दौर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अकोला में कांग्रेस का विजय मार्च
Jul 28, 2026 | 02:13 PMनागपुर में झमाझम बारिश से सड़कें बनीं नदियां, विदर्भ में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले 3 दिन का मौसम
Jul 28, 2026 | 01:57 PMऑर्केस्ट्रा लाइसेंस पर पूर्ण विराम: महाराष्ट्र में नए परमिट और रिन्यूअल बंद, डांस बार कानून के तहत कार्रवाई
Jul 28, 2026 | 01:48 PMCWG 2026: चोट के बावजूद नहीं टूटा हौसला, हाई जंप छोड़ अब डेकाथलॉन में मेडल पर नजर; भावुक हुए तेजस्विन शंकर
Jul 28, 2026 | 01:46 PMAkola News: अकोला मनपा का बड़ा फैसला, 14 करोड़ किराया बकाया पर 492 दुकानों पर होगी कार्रवाई
Jul 28, 2026 | 01:46 PMदमोह में समय पर नहीं मिली 108 एंबुलेंस, रास्ते में हुई महिला की डिलीवरी, जन्म के 5 मिनट बाद नवजात की मौत
Jul 28, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM











