Nagpur Weather: बारिश के बाद नागपुर में फिर बदला मौसम का मिजाज, विदर्भ के 8 जिलों में भी बारिश का अलर्ट

Nagpur Weather Alert: आज के दिन नागपुर में मौसम का हाल, बारिश और गरज-चमक की संभावना, RMC ने येलो अलर्ट जारी कर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
Nagpur Weather Yellow Alert Rain And Strong Winds Vidarbha
मौसम का हाल(सोर्स: एआई)
Published on
Updated on

Weather Yellow Alert Rain And Strong Winds: नागपुर और विदर्भ में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय होती नजर आ रही हैं। शनिवार को हुई बारिश के बाद आज सुबह भी बारिश जारी है।

इसी बीच क्षेत्रीय मौसम केंद्र, नागपुर (RMC Nagpur) ने रविवार 13 सितंबर को सुबह 7 बजे 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

तेज हवाओं की चेतावनी

IMD और RMC Nagpur के Nowcast Warning के अनुसार नागपुर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, नागपुर के साथ यवतमाल, वर्धा और चंद्रपुर में एक-दो स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

इन इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विदर्भ के इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट

नागपुर के अलावा गोंदिया, गडचिरोली, वाशिम और बुलढाणा जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने येलो चेतावनी जारी की है। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

खासतौर पर गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर रहने से बचने और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग का यह Nowcast अलर्ट सुबह 7 बजे जारी किया गया है और इसकी वैधता तीन घंटे यानी सुबह 10 बजे तक रखी गई है।

Nagpur Weather Yellow Alert Rain And Strong Winds Vidarbha
Shalarth ID Scam: छत्रपति संभाजीनगर में शालार्थ ID घोटाले की जांच के बाद मुंबई लौटा शिक्षा विभाग का टिम

कल की बारिश से गिरा था तापमान

इससे पहले शनिवार 12 सितंबर को दोपहर बाद नागपुर शहर में अचानक मौसम बदला था। करीब ढाई बजे के बाद काले बादल छाने के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली थी। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी।

अब आज जारी की गई ताजा अलर्ट ने शहर में एक बार फिर बारिश की संभावना बढ़ा दी है। हालांकि, अगले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में नागपुर में बारिश, बादल और बढ़ती गर्मी के बीच मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com