Maharashtra Ka Mausam: मुंबई में मूसलाधार बारिश शुरू, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Maharashtra Rain News: मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मुंबई में सुबह से झमाझम बारिश शुरू है।
Maharashtra Weather Update 14 August IMD Alert Mumbai Rain
मुंबई हो रही बारिश (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय है और बारिश का दौर शुरू है। मुंबई समेत तटीय इलाकों में गुरुवार को सुबह से बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार यानी 14 अगस्त को महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की है। राज्य के कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के विभिन्न हिस्सों में थंडरस्टॉर्म और लोकल फ्लडिंग की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली चमकने और 30–40 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान भी लगाया गया है।

मुंबई में झमाझम बारिश

मुंबई में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, लेकिन इस बार बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। कोंकण में भी अधिकांश स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पुणे, सतारा, कोल्हापुर में थंडरस्टॉर्म

घाट क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का खतरा बना हुआ है। पुणे, सतारा और कोल्हापुर में थंडरस्टॉर्म के साथ तेज़ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है।

मराठवाड़ा और विदर्भ में ‘ऑरेंज अलर्ट’

मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, बीड, नांदेड़ जिले में भारी बारिश की संभावना है। वहीं विदर्भ में यवतमाल, वर्धा, नागपुर, गोंदिया और चंद्रपुर जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने विदर्भ के अमरावती, चंद्रपुर और यवतमाल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

नागपुर का पारा गिरा

नागपुर में बुधवार को सुबह 7 बजे से पूरे दिन बारिश होती रही। इससे तापमान में काफी गिरावट आई है और नागपुरवासियों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिली। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में 8.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की। 24 घंटों में 33 मिमी बादल बरसे। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। वहीं मीठा नीम दरगाह के पास एक पेड़ गिर गया।

बुधवार की सुबह 8.30 बजे तक शहर में 15.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं शाम 5.30 बजे तक 18.0 मिमी बादल बरसे। प्रशासन ने अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार से 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी थी। बुधवार को भविष्यवाणी सही साबित हुई और पूरे दिन बारिश होती रही

Navbharat Live
navbharatlive.com