सिंहस्थ कुंभ से पहले नासिक में जल संकट! मनपा ने मांगा 8,280 MCFT पानी, 10% कटौती से छूट की मांग

Nashik Simhastha Water Demand: सिंहस्थ कुंभ 2029 और बढ़ती आबादी को देखते हुए नासिक मनपा ने 8,280 मिलियन घनफुट जल आरक्षण मांगा। आयुक्त मनीषा खत्री ने 10 प्रतिशत कटौती से छूट का प्रस्ताव भेजा।
Nashik Municipal Corporation Demands 8280 MCFT Water
नासिक नगर निगम ने 8280 MCFT पानी की मांग कीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नासिक मनपा ने कुल 8,280 मिलियन घनफुट पानी मांगा।

  • शहर के लिए 7,645 और सिंहस्थ कुंभ के लिए 635 मिलियन घनफुट की मांग।

  • 10 प्रतिशत पानी कटौती से शहर को छूट देने की अपील।

Nashik Municipal Corporation Demands 8280 MCFT Water: सूखे की आशंका और वर्ष 2029 के सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के बीच नासिक मनपा ने शहर के लिए कुल 8,280 मिलियन घनफुट पानी आरक्षित करने की मांग की है। इसमें वर्ष 2027 के लिए 7,645 मिलियन घनफुट और कुंभ मेले के लिए 635 मिलियन घनफुट पानी शामिल है। मनपा आयुक्त मनीषा खत्री ने नया प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजकर शहर को 10 प्रतिशत पानी कटौती से छूट देने की मांग की है।

सिंहस्थ कुंभ से पहले पानी का पेच

नासिक सूखे की आशंका और आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के बीच नासिक शहर के जल आरक्षण को लेकर नया विवाद सामने आया है। महानगरपालिका ने वर्ष 2027 के लिए शहर की पेयजल जरूरतों और कुंभ मेले की मांग को ध्यान में रखते हुए कुल 8,280 मिलियन घनफुट पानी आरक्षित करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा है।

मनपा आयुक्त मनीषा खत्री की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में शहर के लिए 7,645 मिलियन घनफुट और सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए 635 मिलियन घनफुट पानी की मांग की गई है। राज्य सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में 10 प्रतिशत पानी कटौती के निर्देश दिए हैं। ऐसे में मनपा ने नासिक को इस कटौती से छूट देने की मांग की है।

पहले के आरक्षण में हुई थी कटौती

नासिक शहर को गंगापुर बांध समूह, दारणा और मुकणे बांधों से पानी की आपूर्ति की जाती है। मनपा की अतिरिक्त पानी की मांग पर जल संसाधन विभाग ने निर्धारित जनसंख्या मानदंडों के आधार पर करीब 1,300 मिलियन घनफुट पानी की कटौती की थी।

महाराष्ट्र जलसंपत्ति नियमन प्राधिकरण के मानदंडों के अनुसार, वाष्पीकरण सहित शहर के लिए 6,317 मिलियन घनफुट और सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए 635 मिलियन घनफुट, कुल 6,952 मिलियन घनफुट पानी आरक्षित करने की मंजूरी दी गई थी।

इस कटौती के बाद दीपावली के पश्चात शहर में 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू करने की स्थिति बनी थी। हालांकि, आकस्मिक और अस्थायी जल आरक्षण संबंधी बैठक के फैसले से असहमति जताते हुए मनपा ने नया प्रस्ताव भेजा है। पहले के आरक्षण के अनुसार, 15 अक्टूबर से 31 जुलाई 2027 तक 290 दिनों के लिए निर्धारित अनुपात में 6,829 मिलियन घनफुट पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Nashik Municipal Corporation Demands 8280 MCFT Water
अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत राम कथा से, CM फडणवीस ने किया साध्वी ऋतंभरा का स्वागत

आबादी में 10 प्रतिशत वृद्धि की आशंका

मनपा ने प्रस्ताव में तर्क दिया है कि सूखे की स्थिति में महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों से पर्याप्त जल उपलब्धता वाले नासिक शहर की ओर लोगों का पलायन बढ़ सकता है। इससे शहर की आबादी में लगभग 10 प्रतिशत वृद्धि होने की आशंका है।

फिलहाल नासिक की आबादी करीब 25 लाख मानी गई है। मनपा ने अस्थायी रूप से शहर में रहने वाले लोगों को भी जल आरक्षण के मानदंडों में शामिल किया है। संभावित आबादी वृद्धि को देखते हुए अतिरिक्त 275 मिलियन घनफुट पानी की मांग भी प्रस्ताव में शामिल की गई है।

Nashik Municipal Corporation Demands 8280 MCFT Water
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 1.9 करोड़ के प्रोडक्ट्स जब्त; वैशाली और रूपाली के लाइसेंस सस्पेंड

कुंभ में देशभर से पहुंचेंगे श्रद्धालु

वर्ष 2029 में नासिक में सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन प्रस्तावित है। इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मनपा का कहना है कि शहरवासियों के साथ श्रद्धालुओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरे वर्ष पर्याप्त पानी उपलब्ध रहना जरूरी है।

इसी आधार पर शहर के लिए 7,645 और कुंभ मेले के लिए 635 मिलियन घनफुट पानी आरक्षित करने की मांग की गई है।

पुराने जल आरक्षण का भी दिया हवाला

मनपा ने अपने प्रस्ताव में वर्ष 2022 के लिए शहर का 203.31 मिलियन घनमीटर और वर्ष 2031 के लिए 287.89 मिलियन घनमीटर जल आरक्षण मंजूर होने का हवाला दिया है। उसका तर्क है कि आबादी में संभावित वृद्धि और सिंहस्थ कुंभ की जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त जल आरक्षण आवश्यक है।

अब जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के स्तर पर इस प्रस्ताव पर होने वाले निर्णय पर नजर रहेगी। यदि मांग स्वीकार नहीं हुई तो मनपा को उपलब्ध आरक्षण के अनुसार जलापूर्ति का नियोजन करना होगा।