Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur Violence: VHP और बजरंग दल के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने के लगाया गया आरोप

औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 18, 2025 | 09:56 PM

नागपुर में सोमवार को हुई थी हिंसा (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में कई घरों और प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गई साथ ही कुछ वाहनों में आगजनी भी की गई। इस दौरान पुलिस पर भी हमला किया। अब इस मामले में बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि गणेशपेठ थाने में महाराष्ट्र और गोवा के विहिप प्रभारी सचिव गोविंद शेंडे व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

महल इलाके में हुई थी हिंसा

मध्य नागपुर के महल इलाके के चिटनिस पार्क में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हिंसा भड़क उठी। पुलिस पर पथराव किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल शहर में 11 अति संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहे हैं और पूरे शहर में नाकाबंदी की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

समृद्धि महामार्ग का होगा विस्तार! सेलडोह से चंद्रपुर तक बनेगा 204 किमी का नया एक्सप्रेसवे, जानें पूरा रूट

नागपुर में रफ्तार का कहर, कार ने वृद्ध महिला को उड़ाया, फिर इलेक्ट्रिक DP से जा भिड़ा; इलाज के दौरान मौत

नागपुर मनपा की क्रूरता! एससी कर्मचारी को बनाया कोष्टी, मानसिक तनाव में गई जान; पत्नी ने खोला मोर्चा

10 करोड़ की रेड और 2 दिन में प्रमोशन, मंत्री के PA की गिरफ्तारी के बाद फूटा बम, FDA में करप्शन का बड़ा खुलासा!

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विहिप के आंदोलन के दौरान एक समुदाय के धर्म ग्रंथ को जला दिया गया। उन्होंने बताया कि आंदोलन के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया।

विहिप और बजरंग दल पर प्राथमिकी दर्ज

गणेशपेठ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी में अमोल ठाकरे, डॉ. महाजन, तयानी, रजत पुरी, सुशील, वृषभ अर्खेल, शुभम और मुकेश बारापात्रे के नाम भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नागपुर हिंसा से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात को शहर में हिंसा भड़कने के बाद पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब 4.30 बजे कर्फ्यू लगा दिया। उन्होंने बताया कि कोतवाली, गणेशपेठ और लकड़गंज सहित कई इलाकों में कर्फ्यू लागू है, जहां केवल आवश्यक आवाजाही की अनुमति है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Nagpur violence case filed against vhp and bajrang dal for hurting religious sentiments

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2025 | 09:56 PM

Topics:  

  • Bajrang Dal
  • Nagpur News
  • Nagpur Police
  • Nagpur Violence
  • Vishwa Hindu Parishad (VHP)

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.