नागपुर: रिजल्ट में देरी से छात्रों का नुकसान, सीनेट सदस्य ने वीसी से मांगी त्वरित कार्रवाई
नागपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों में देरी से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
Nagpur University Result Delay News: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों की घोषणा में हो रही लगातार देरी अब छात्रों के भविष्य पर भारी पड़ने लगी है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे विशेष रूप से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों में चिंता बढ़ गई है।
इस गंभीर मुद्दे को लेकर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य एड. मनमोहन बाजपेयी ने कुलपति को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि शीतकालीन परीक्षाओं के परिणाम अब तक घोषित नहीं किए गए हैं, जबकि पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षाएं भी लंबित हैं।
इसके चलते ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं की प्रक्रिया और उनके परिणामों में भी देरी होना तय माना जा रहा है। ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र की समय पर शुरुआत विश्वविद्यालय के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
SRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
लाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
बाजपेयी ने कहा कि इस देरी का सबसे अधिक असर अंतिम वर्ष के छात्रों पर पड़ेगा, जिन्हें उच्च शिक्षा में प्रवेश, नौकरी के अवसर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय पर परिणाम आवश्यक होते हैं। यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो हजारों छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो सकता है।
त्वरित एक्शन टीम बनाने का सुझाव
पत्र में समाधान के तौर पर अनुभवी प्राचार्यों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की एक विशेष टीम गठित करने का सुझाव दिया गया है। यह टीम युद्धस्तर पर काम करते हुए परीक्षा और परिणाम प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूरा करे।
उन्होंने यह भी कहा कि केवल बाहरी सॉफ्टवेयर कंपनियों पर निर्भर रहने से समस्याएं और बढ़ सकती हैं। विश्वविद्यालय को स्वयं सक्रिय भूमिका निभाते हुए त्वरित और प्रभावी निर्णय लेने की आवश्यकता है। इस मुद्दे ने एक बार फिर विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
