नागपुर में 20 घंटे तक लेट ट्रेनें, भीषण गर्मी और रेलवे अव्यवस्था ने यात्रियों को किया परेशान

Nagpur Train Delays: भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों की भारी लेटलतीफी और स्पेशल ट्रेनों में सुविधाओं के अभाव से नागपुर के रेल यात्री परेशान हैं। 20 घंटे तक देरी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
Trains Delayed by 20 Hours in Nagpur; Extreme Heat and Railway Mismanagement Cause Distress to Passengers.
स्पेशल ट्रेन यात्री परेशानी,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Special Trains Facility Issues: नागपुर शहर में भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। एक ओर तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं दूसरी ओर ट्रेनों की लगातार बढ़ती लेटलतीफी ने यात्रियों का धैर्य जवाब दे दिया है। ऐसा लग रहा है जैसे ये ट्रेनें अपने ही यात्रियों की समर टेस्ट ले रही हो।

हालात ये हैं कि लंबी दूरी की ही नहीं बल्कि सुपरफास्ट और स्पेशल ट्रेनों तक का समय पूरी तरह बिगड़ चुका है। मंगलवार को नागपुर आने वाली ट्रेनों ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 20 घंटे तक की लेटलतीफी दिखाई।

वहीं, स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों को ना पेन्ट्री कार की सुविधा मिल रही है, ना ही पीने का पानी। किसी बड़े स्टेशन पर रुके तो यात्री खानपान का सामान खरीद भी लें, लेकिन स्पेशल ट्रेनों को घंटों तक ऐसे स्टेशनों पर रोका जाता है। जहां पानी भी नसीब से नसीब हो रहा है।

प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना हुआ भारी

नागपुर स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ रहा है। गर्म हवाओं और उमस के चलते प्लेटफॉर्म किसी तवे के समान तप रहे हैं। कूलर और पंखों की सीमित व्यवस्था भी इस भीषण गर्मी में नाकाफी साबित हो रही है। कई यात्री प्लेटफॉर्म पर ही रात बिताने को मजबूर हैं। इस अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। लेटलतीफी की शिकार ट्रेनों में पीने के पानी, भोजन और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उनकी हालत बिगड़ रही है। लंबी देरी के कारण कई यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

सुविधा से ज्यादा असुविधा से भरी स्पेशल ट्रेन

ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते सुविधा के लिए चलाई जा रहीं रेलवे स्पेशल ट्रेनें ही अब यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बन रहीं हैं। इन ट्रेनों का समय लगातार बिगड़ रहा है जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

मंगलवार को नागपुर आने वाली ट्रेन 06550 बैंगलुरु स्पेशल फेयर 7:04 घंटे और 06509 दानापुर स्पेशल क्लोन स्पेशल 6:42 घंटे, 04718 हिसार स्पेशल फेयर 20 मिनट और 22674 जोधपुर एसएफ एक्सप्रेस 44 मिनट की देरी से चली।

यह स्थिति यात्रियों के लिए किसी सजा से कम नहीं है। भीषण गर्मी और ट्रेनों की लेटलतीफी के दोहरे संकट के बीच यात्रियों को राहत कब मिलेगी, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। फिलहाल लोग गमों, अव्यवस्था और लंबी प्रतीक्षा के बीच सफर करने को मजबूर है।

20 घंटे तक लेट रिकॉर्ड तोड़ देरी

रेलवे की समयबद्धता पर सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ जब ट्रेन 20821 संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 20 घंटे देरी से चली। आम ट्रेनों की बात छोड़िए, अब प्रीमियम और सुपरफास्ट ट्रेनों का भी यही हाल है।

ट्रेन 12262 मुंबई सीएसएमटी एसी दुरंतो 3:35 घंटे की देरी से चली, वहीं 12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 2:25 घंटे और 12130 आजाद हिंद एक्सप्रेस 1:35 घंटे लेट रही।

ट्रेन 12810 हावड़ा-मुंबई मेल और 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस भी घंटों देरी से पहुंचीं। कुछ ट्रेनों में देरी भले कम दिखे लेकिन यात्रियों के लिए वह भी परेशानी का कारण बन रही है।

ट्रेन 12670 गंगाकावेरी एक्सप्रेस 1 घंटे, 12834 अहमदाबाद एसएफ एक्सप्रेस 41 मिनट, 11039 महाराष्ट्र एक्सप्रेस 34 मिनट और 12621 तमिलनाडु एक्सप्रेस 26 मिनट की देरी से चली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com