नागपुर के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगी जयपुर के लिए उड़ान
ऑरेंज सिटी के लोग नागपुर से जयपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की डिमांड पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। अगले 15 से 20 दिनों में इस उड़ान का शेड्यूल आने की संभावना है।
- Written By: आकाश मसने
फाइल फोटो ( सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: ऑरेंज सिटी के लोग नागपुर से जयपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की डिमांड पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। लोगों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए 1 वर्ष पहले इसे मंजूरी भी मिली थी लेकिन बावजूद इसका श्रीगणेश नहीं हो पाया, परंतु अब अगले 15 से 20 दिनों में इस उड़ान का शेड्यूल आने की जानकारी सूत्रों से मिली है। इसके चलते जल्द ही लोगों को जयपुर के लिए सीधी उड़ान की सौगात मिल सकती हैं।
एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने 1 वर्ष पहले ही इसके लिए डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से मंजूरी ली थी। बावजूद इसके आंतरिक गड़बड़ियों के चलते भी यह सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। इसके चलते लोगों का उड़ान शुरू होने का इंतजार और लंबा होते चला गया परंतु अब सारी समस्या हल होने से यह जल्द शुरू हो सकती है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
भारी बारिश से डूबा नागपुर शहर! अंडरपास-दुकानें जलमग्न; स्कूल में फंसे छात्रों का किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही: बीएलओ के गायब रहने से रजिस्ट्रेशन पर संकट, प्रशासन के दावों की खुली पोल
बेंगलुरु के लिए शुरू होगी चौथी उड़ान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो 15 दिसंबर से बेंगलुरु के लिए चौथी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह उड़ान रात 11.50 बजे नागपुर एयरपोर्ट से रहेगी। इसकी शुरुआत होने से नागपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ानों की संख्या बढ़कर 4 हो जाएगी।
नागपुर से सुबह 7.25 बजे फ्लाइट उड़ान भरती है जो कि बेंगलुरु में सुबह 9.05 बजे पहुंचती है। एक उड़ान शाम 7.30 बजे और तीसरी रात 10.10 बजे की है। अब चौथी उड़ान रात 11.50 बजे शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बेंगलुरू के लिए स्टार एयर की उड़ानें भी हैं लेकिन इसका शेड्यूल ही अपडेट नहीं रहता। इसलिए लोग इंडिगो की ही सेवा लेते हैं।
नागपुर की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
शुरू हो सकती है नई एयरलाइंस
अभी नागपुर से इंडिगो, एयर इंडिया, एयर अरेबिया व स्टार एयर जैसी कंपनियों की सुविधा लोगों को मिलती है। यहां से सबसे अधिक उड़ानों का परिचालन इंडिगो द्वारा किया जाता है लेकिन गर्मी के सीजन में अकासा एयर भी अपना परिचालन शुरू कर सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अकासा एयर ने नागपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए मंजूरी ली है। इसके शुरू होने से लोगों को और अधिक सुविधा हो सकती है। साथ ही किराये में भी राहत मिल सकती है।
