नागपुर को 15 सितंबर को मिलेगी तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए कौन सा होगा रूट
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई से एक नयी रैक नागपुर आ रही है। अब संतरा नगरी को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलने की खबर पक्की हो गयी है। तकनीकी कारणों के साथ-साथ सवारियों की संख्या के हिसाब से यह संभावना जताई जा रही है कि ये ट्रेन नागपुर सिकंदराबाद रूट पर चलेगी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
वंदे भारत एक्सप्रेस ( डिजाइन फोटो- सौ. से सोशल मीडिया)
नागपुर : संतरे की नगरी नागपुर से रेल यात्रा करने वालों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, क्योंकि नागपुर को अब तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई से एक रैक नागपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके लिए यही से स्टाफ भी रवाना किये जा रहे हैं, ताकि इस सुविधा की बहाली के लिए आगे की योजना पर काम किया जा सके।
इस मामले में बताया जा रहा है कि नागपुर सिकंदराबाद या नागपुर और पुणे के बीच यह सुविधा बहाल की जा सकती है, जिसका 15 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।
ऐसी चर्चा है कि 15 सितंबर को शुभारंभ होने के बाद 19 सितंबर से यह ट्रेन नियमित रूप से चलाई जाएगी। 19 सितंबर को पीएम मोदी के वर्धा में रहने का कार्यक्रम भी है।
तकनीकी कारणों के साथ-साथ सवारियों की संख्या के हिसाब से यह संभावना जताई जा रही है कि ये ट्रेन नागपुर सिकंदराबाद रूट पर चलेगी। कहा जा रहा है कि नागपुर सिकंदराबाद के रूट पर सवारियों की संख्या अधिक रहती है, लेकिन एक संभावना यह भी है कि महाराष्ट्र चुनाव के पहले राज्य के दो बड़े शहरों नागपुर और पुणे को अच्छी कनेक्टिविटी देने के लिए इस ट्रेन को उस रूट पर डायवर्ट कर दिया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: कोंढाली में दो बाल विवाह पर एक्शन, शोषण के आरोपी के मंसूबे नाकाम, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए
नागपुर की वैनायक ग्रंथालय: शोधकर्ताओं के लिए ज्ञान का भंडार, 3000 दुर्लभ पुस्तकों का खजाना
नागपुर में सुरक्षा ‘रामभरोसे’, कचरा गाड़ियां और आवारा जानवर बने मौत का कारण
इसे भी पढ़ें..इतने करोड़ में बनी है Vande Bharat स्लीपर ट्रेन, इन फैसिलिटी से है लैस
आपको बता दें कि नागपुर से पहले भी दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें एक ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के लिए चलाई जा रही है, जबकि दूसरी ट्रेन नागपुर से इंदौर के बीच चल रही है। जानकारी में यह भी बताया जा रहा है कि दोनों ही वंदे भारत ट्रेनों का मेंटेनेंस नागपुर मंडल के पास नहीं होने से इसे दौड़ाने वाले लोको पायलट भी बिलासपुर और रतलाम मंडल के होते हैं। नई ट्रेन के चलने से नागपुर सिकंदराबाद वंदेभारत का मेंटेनेंस नागपुर को मिल सकता है। ऐसे में लोको पायलट भी नागपुर मंडल के रहेंगे।
