

Highlights:
1 जनवरी से 1 नवंबर के बीच नागपुर में कुत्ता काटने के 9,572 मामले सामने आए।
प्रशासन ने शहर में करीब 1.5 लाख आवारा कुत्ते होने का अनुमान जताया, लेकिन आधिकारिक गणना उपलब्ध नहीं।
नगरसेवकों ने नसबंदी और टीकाकरण में कथित लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग की।
कुत्ता काटने के प्रत्येक पीड़ित को 10 हजार रुपए मुआवजा देने और विशेष निगरानी समिति बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
Nagpur Municipal Corporation: नागपुर महानगरपालिका की आम सभा में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। विभिन्न प्रभागों के नगरसेवकों ने नागरिकों पर हो रहे हमलों, बच्चों व बुजुर्गों में फैली दहशत और प्रशासन की कथित लापरवाही पर कड़े सवाल खड़े किए, तीखी बहस के दौरान प्रशासन ने माना कि शहर में लगभग 1।5 लाख आवारा कुत्ते हैं। हालांकि इनका कोई आधिकारिक सर्वेक्षण या सटीक गणना उपलब्ध नहीं है।
वहीं सदन में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 1 जनवरी से 1 नवंबर के बीच ही कुत्ता काटने के 9,572 मामले सामने आ चुके हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता उजागर हुई। चर्चा की शुरुआत करते हुए नगरसेविका धनश्री देशपांडे ने प्रश्न उपस्थित किया कि शहर में आवारा कुत्तों की वास्तविक संख्या क्या है और नसबंदी व टीकाकरण का ठोस ब्योरा क्यों नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि 2016 के बाद से कोई सर्वेक्षण नहीं हुआ और अप्रैल से नसबंदी का कार्य भी बंद पड़ा रहा। इसके जवाब में प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी राजेश भगत और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्र महल्ले द्वारा बताया गया कि 2016 में आवारा कुत्तों की गिनती का प्रयास असफल रहा था, जिसके चलते कोई पुख्ता आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। नगरसेवक विवेक निकोसे ने प्रशासन के डेढ़ लाख के अनुमान को नकारते हुए आरोप लगाया कि शहर की सड़कों पर करीब 5 से 7 लाख कुत्ते झुंड बनाकर घूम रहे हैं।
सदन में पार्षद विवेक निकोसे ने मासिक आंकड़े रखते हुए बताया कि मई माह में 1088, जून में 1032, जुलाई में 656, न में अगस्त में 753, सितंबर में 738 तथा अक्टूबर में 779 लोग कुत्तों के काटने से घायल हुए। कई नगरसेवकों ने बताया कि शिवाजीनगर गार्डन सहित कई कॉलोनियों में सुबह की सैर पर निकलने वाले वरिष्ठ नागरिक, शाखा जाने वाले स्वयंसेवक और स्कूल-ट्यूशन जाने वाले बच्चे खौफ के साये में हैं। हमले में गिरने और वाहनों से टकराने के कारण गंभीर दुर्घटनाएं व मौतें भी हुई हैं। इसके अलावा अवैध रूप से घरों में कई-कई कुत्ते पालने और गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग उठी।
स्थायी समिति सभापति शिवानी दानी ने बरसात के प्रजनन काल से पहले योजना न बनाने और टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर तीखा आक्रोश जताया जबकि नगरसेवक निकोसे ने जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की।
इसके साथ ही यह प्रस्ताव भी रखा गया कि श्वानदेश के प्रत्येक पीड़ित को महानगरपालिका की और से 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और एक विशेष निगरानी समिति का गठन किया जाए, सदस्यों ने यह शिकायत भी दर्ज कराई कि जब मनपा का दस्ता कुते पकड़ने पहुंचता है तो कई एनजीओ कार्रवाई में अड़गा डालते हैं।
पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर में आवारा कुतों की समस्या अत्यंत गंभीर है और इससे नागरिकों व जनप्रतिनिधियों पर भारी तनाव है। उन्होंने प्रशासन को मानवीय सुरक्षा और पशु कल्याण दोनों का संतुलन बनाते हुए स्पष्ट बिदुओं पर आधारित ठोस उपाययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, अंत में मनपा आयुक्त ने सदन को आश्वस्त किया कि मानव कल्याण और जीव कल्याण दोनों को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नसबंदी, टीकाकरण, नियमों का उल्लंघन करने वाले डॉग ओनर्स पर कार्रवाई, शिकायत निवारण पोर्टल और कार्यबल बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए आ रहे है।
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान में शहर के डॉग शेल्टर की क्षमता मात्र 80 कुत्तों की है। इसके अतिरिक्त एक नया डॉग सेंटर तैयार किया जा रहा है, जिसमें केवल 280 आवस्मक, बीमार या घायल कुत्तों को ही रखा जा सकेगा। नगरसेवकों ने सवाल उठाया कि जब शहर में लाखों फुकुन्ते है, वो 280 की क्षमता वाला केंद्र कैसे पर्याप्त होगा, इस पर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नागपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर 47 एकड़ भूमि पर एक विस्तृत शेल्टर प्रोजेक्ट डीपीटीसी को भेजा गया है। जो पिछले एक वर्ष से मंजूरी की प्रतीक्षा में है।
वहीं पनिमल बर्य कंट्रोल (एबीसी) को लेकर प्रशासन ने बताया कि एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के तहत 5 संस्थाओं का चयन किया गया है। फिलहाल 3 केंद्रों पर नसबंदी का कार्य फिर से शुरू कराया गधा है, जबकि 2 अन्य केंद्र नागरिक कार्य पूरे होने के बाद शुरू किए जाएंगे।