Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जून से शुरू होंगे नए स्किल कोर्स, कौशल विकास पर जोर, नागपुर में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Nagpur Skill Development: नागपुर में आईटीआई व तकनीकी संस्थानों में जून से नए कोर्स शुरू होंगे। कौशल विकास मंत्री ने रोजगार और नई तकनीकी प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की घोषणा की।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 20, 2026 | 12:14 PM

नागपुर कौशल प्रशिक्षण( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Skill Training Rural Studentsl: नागपुर जिले में नई तकनीक का प्रभावी उपयोग, विभिन्न नवोन्मेषी विकास योजनाएं, पारदर्शिता तथा प्रशासनिक स्तर पर होने वाली देरी रोकने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसी शासन तत्पर नीतियों के कारण राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश बढ़ा है।

इससे औद्योगिक, सेवा, डिजिटल तकनीक, साइबर सुरक्षा तथा सौर ऊर्जा तकनीक क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर निर्माण हुए हैं।
समय के अनुरूप आवश्यक नए कौशल प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उपलब्ध हों, इसके लिए आगामी जुन से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों तथा शासकीय तकनीकी विद्यालयों में नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

यह घोषणा कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की। वे कामठी स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा शासकीय तकनीकी विद्यालय की नई इमारत का लोकार्पण तथा संस्था का नामकरण शहीद हेमंत करकरे के नाम करने के अवसर पर बोल रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में भंडारा रोड प्रोजेक्ट फिर अटका, मुआवजा लेने के बाद भी अतिक्रमण; 22 अप्रैल से कार्रवाई

Farmer Suicide Attempt: बिजली की किल्लत से तंग आकर किसान ने की खुदकुशी की कोशिश, महावितरण ने घुटने टेके

Pune Zilla Parishad में ‘बैकडोर एंट्री’ का रास्ता साफ, NCP को मिल सकती हैं 5 सीटें

जमीन की भूख ने बनाया कातिल: गोंदिया में किसान की हत्या का राज खुला, अपनों ने ही रची थी साजिश

इस अवसर पर पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व विधायक देवराव रडके, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, व्यवसाय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संचालनालय के संचालक सतीश सूर्यवंशी सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी होगा लाभ मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि बदलते समय के अनुसार रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर निर्माण हुए
हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कौशल विकास के लिए लगातार प्रयास करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण हेतु शासकीय शैक्षणिक व्यवस्थाओं को नया स्वरूप दिया है।

औद्योगिक, सेवा, डिजिटल तकनीक और साइबर सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसरों का लाभ ग्रामीण युवाओं को मिले, इसके लिए और नए पाठ्यक्रमों की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से हमारे युवा वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा और कौशल सिद्ध करेंगे,

बनाया जाएगा आदर्श प्रशिक्षण संस्थान

सौर ऊर्जा तकनीक, उसके उपकरणों का रखरखाव, डिजिटल इंडिया को साकार करने वाली तकनीक तथा सेवा क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण युवाओं को इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो, इसके लिए नए कोर्स एवं ट्रेड शासकीय तकनीकी संस्थानों में शुरू किए जाएं तथा कुछ पाठ्यक्रम कामठी में भी शुरू हो।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में भंडारा रोड प्रोजेक्ट फिर अटका, मुआवजा लेने के बाद भी अतिक्रमण; 22 अप्रैल से कार्रवाई

यह मांग राजस्थ मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने उद्घाटन भाषण में की, मंत्री लोढ़ा ने इस मांग की स्वीकार करते हुए कहा कि कामठी आईटीआई में नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे तथा यहां की प्रशिक्षण संस्था की प्रगति की हर महीने समीक्षा कर इसे राज्य का आदर्श शासकीय प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में नागपुर जिले के कामठी स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) की शहीद हेमंत करकरे का नाम देने का महत्वपूर्ण निर्णय कौशल विकास विभाग ने लिया है।

Nagpur skill training new courses iti kamthi hemant karkare naming lodha announcement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 12:14 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Skills
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.