नागपुर में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी: अमरावती गए थे मकान मालिक, चोरों ने उड़ाए 2.57 लाख के जेवर और कैश
Nagpur Crime News: नागपुर के शांतिनगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए ₹2.57 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक परिवार सहित अमरावती गए हुए थे।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Theft In Shanti Nagar Nagpur: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के शांतिनगर थाना क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात सहित कुल 2.57 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
अमरावती गया था परिवार
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता हातिम तमीम दलाल (30), जो नयापुरा स्थित ‘राज हाइट्स’ के निवासी हैं, 14 अप्रैल को अपने घर पर ताला लगाकर एक पारिवारिक काम से अमरावती गए थे। घर सूना होने का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया।
अलमारी खंगालकर ले गए नकदी और जेवर
शातिर चोरों ने सीधे बेडरूम की अलमारी को निशाना बनाया। हातिम जब शुक्रवार को वापस लौटे, तो उन्हें घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 1 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती जेवर गायब थे। चोरी हुए कुल माल की कीमत 2.57 लाख रुपये बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026: गोंदिया में परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, स्टेशन पर हेल्प डेस्क और अतिरिक्त कोच
नासिक में No Water Day: शनिवार को पहले दिन की पानी कटौती से झुग्गियों से लेकर सोसायटियों तक मचा हाहाकार
‘मुझे बचा लो…’ खिड़की से आती रही चीखें, पर आग की लपटों ने छीन ली महिला की जिंदगी; संभाजीनगर में कोहराम
महाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान
पुलिस कर रही है जांच
हातिम ने तुरंत शांतिनगर पुलिस स्टेशन पहुँचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अब परिसर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। स्थानीय पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बाहर जाते समय अपने पड़ोसियों को सूचित करें और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें।
