नागपुर: इतवारी-मोतीबाग ब्रॉडगेज लाइन के लिए हटेगा अतिक्रमण; रेलवे ने की स्वेच्छा से जगह खाली करने की अपील
नागपुर में ब्राडगेज रेल लाइन परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है।
Nagpur Central Railway News: नागपुर दक्षिणपूर्व मध्य रेल (SECR) के नागपुर मंडल के तहत हावड़ा रूट पर इटवारी से मोतीबाग के बीच 3.50 किमी लंबी ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना का कार्य तेजी से जारी है। इस सेक्शन में पुरानी नैरोगेज लाइन के आसपास वर्षों से बने अतिक्रमण को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।
रेल प्रशासन ने मोतीबाग और डोबीनगर क्षेत्र के नागरिकों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर इस जनहित परियोजना में सहयोग करने की अपील की है, ताकि शहर को बेहतर और सुगम रेल सुविधाएं मिल सकें। वर्ष 2019 में स्वीकृत यह परियोजना रेल नेटवर्क को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जल्द होगी कार्रवाई
मंडल प्रबंधन के अनुसार परियोजना पूर्ण होने के बाद इटवारी–नागपुर सेक्शन में ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु और समयबद्ध होगा। वर्तमान में इस मार्ग पर परिचालन बाधाएं और अनावश्यक ठहराव की समस्या बनी रहती है, जिसे यह परियोजना काफी हद तक दूर करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal: दिग्रस में खनिज माफियाओं का आतंक, राजस्व अधिकारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, 12 पर FIR
साधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
नासिक में फिर लगा ईंधन का झटका; पेट्रोल 112 पार, डीजल की किल्लत से पंपों पर भारी बवाल
US-ईरान तनाव का असर नवी मुंबई एयरपोर्ट पर, फिर टल सकती है इंटरनेशनल फ्लाइट्स की शुरुआत
रेल प्रशासन ने आवश्यक भूमि पर मौजूद अतिक्रमणों की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी कर स्वेच्छा से हटाने का अवसर दिया गया था। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कई स्थानों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि शेष अतिक्रमण हटाने के लिए चरणबद्ध योजना के तहत जल्द कार्रवाई की जाएगी।
