Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: घोटाले का ‘शिक्षा से मयखाने’ तक कनेक्शन! शिक्षक भर्ती मामले में और 2 लोग गिरफ्तार

Shalarth ID Scam: राज्यभर में चर्चा में रहे शिक्षक भर्ती और 'शालार्थ आईडी' घोटाले की जांच में अब सत्ता के गलियारों से जुड़े और परिवार द्वारा संचालित कई स्कूलों के नाम सामने आ रहे हैं।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 25, 2025 | 10:53 AM

घोटाले का ‘शिक्षा से मयखाने’ तक कनेक्शन! (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: राज्यभर में चर्चा में रहे शिक्षक भर्ती और ‘शालार्थ आईडी’ घोटाले की जांच में अब सत्ता के गलियारों से जुड़े और परिवार द्वारा संचालित कई स्कूलों के नाम सामने आ रहे हैं। शिक्षा आयुक्त की ओर से जिन 1,056 शिक्षकों की नियुक्ति की जांच की जा रही है, उनकी सूची वायरल होने के बाद से खुलासा हुआ है कि वर्ष 2019 से 2025 के बीच सेवासदन प्राथमिक विद्यालय, केशवनगर प्राथमिक विद्यालय, नवयुग प्राथमिक विद्यालय, लोकमान्य प्राथमिक विद्यालय और मंजूषा कॉन्वेंट जैसी स्कूलों में सबसे ज्यादा फर्जी ‘शालार्थ आईडी’ तैयार की गईं और इनकी विधिवत कोई रिकॉर्ड भी नहीं है।

इस घोटाले की जांच सदर पुलिस और साइबर पुलिस कर रही है। अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि गुरुवार को साइबर पुलिस ने सागर भगोले और शिवदास ढवळे ऐसे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, शिवदास ढवळे शिक्षा उपसंचालक कार्यालय में कार्यरत हैं, जबकि सागर भगोले एक स्कूल में कर्मचारी हैं। हालांकि वह पूरी तरह से प्राथमिक शिक्षा विभाग के वेतन कक्ष में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, उसके नाम पर कुछ स्कूलें और एक बार भी है, जिसकी चर्चा शिक्षा क्षेत्र में जोरों पर है।

अब तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार

अब तक इस फर्जी शिक्षक भर्ती और ‘शालार्थ आईडी’ घोटाले में कुल 7 अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विभागीय शिक्षण मंडल के अध्यक्ष चिंतामण वंजारी की अध्यक्षता में गठित एक सदस्यीय समिति ने इस घोटाले की रिपोर्ट 12 फरवरी 2024 को शिक्षा आयुक्त को सौंपी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि वेतन अधीक्षक नीलेश वाघमारे ने 580 शिक्षक और कर्मचारियों की फर्जी ‘शालार्थ आईडी’ तैयार कर उनके वेतन को मंजूरी दी। इसी आधार पर उन्हें 10 अप्रैल 2025 को निलंबित कर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

एडवांटेज महाराष्ट्र Expo 2026: शेंद्रा MIDC में उद्योगों का महाकुंभ; पुलिस ने दिए सुरक्षा के आश्वासन

मिशन नाइंटी डेज: संभाजीनगर में 3,500 बिजली बिल बकाएदारों पर महावितरण की सख्ती

BDNPH-2018-05 को राष्ट्रीय मान्यता, मराठवाड़ा कृषि अनुसंधान को गौरव; किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि

रविंद्र चव्हाण के बयान पर फडणवीस की सफाई, जानें विलासराव देशमुख को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

हर दिन नए खुलासे

भंडारा ज़िले के एक स्कूल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पराग पुंडके की मुख्याध्यापक पद पर नियुक्ति किए जाने की शिकायत मुन्ना वाघमारे ने नागपुर के सदर थाने में दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने 11 अप्रैल को नागपुर के विभागीय शिक्षा उपसंचालक उल्हास नरड और मुख्याध्यापक पराग पुंडके को गिरफ्तार किया। इसके बाद नीलेश मेश्राम, संजय दुधाळकर और सूरज नाइक की भी गिरफ्तारी हुई।

साइबर पुलिस ने भी जांच शुरू

इन गिरफ्तारियों के बाद साइबर पुलिस ने भी जांच शुरू की और महेंद्र म्हैसकर तथा राजू मेश्राम को गिरफ्तार किया। अब तक इस घोटाले में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साइबर पुलिस ने ‘शालार्थ आईडी’ घोटाले में उल्हास नरड और सूरज नाइक से पूछताछ की थी। अब गुरुवार को सागर भगोले और शिवदास ढवळे को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पूर्व विभागीय शिक्षा उपसंचालक वैशाली जामदार को भी नोटिस जारी कर सदर पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया है।

Nagpur scam has connection from education to bar 2 more arrested in teacher recruitment case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2025 | 08:47 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Shalarth ID Scam
  • ZP Education Department

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.