स्मृती मंदिर RSS (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

खलिस्तान नेशनल पार्टी के नाम से आया धमकी भरा ईमेल; नागपुर संघ मुख्यालय की सुरक्षा सख्त, बीडीडीएस ने की जांच

RSS Headquarters Bomb Threat: RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद नागपुर में हड़कंप। ईमेल के बाद पुलिस और बीडीडीएस ने चलाया 2 घंटे सर्च ऑपरेशन। सुरक्षा व्यवस्था की गई बेहद सख्त।

गोरक्ष पोफली

Nagpur RSS Headquarters Smriti Bhavan Bomb Threat: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय और रेशीमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को पूरे शहर में हड़कंप मच गया। इस धमकी भरे ईमेल के बाद नागपुर पुलिस तुरंत 'एक्शन मोड' में आ गई और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए दोनों महत्वपूर्ण स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया।

पुणे नगर निगम को मिला धमकी भरा ईमेल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल पुणे नगर निगम (PMC) के महापौर कार्यालय में मंगलवार रात भेजा गया था। बुधवार सुबह जब निगम के कर्मचारियों ने इस ईमेल को देखा, तो तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। यह ईमेल 'खलिस्तान नेशनल पार्टी' के नाम से भेजा गया था, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी।

धमकी के पीछे बताया गया 1984 का बदला

ईमेल में धमकी देने वाले ने लिखा कि आरएसएस ने 1984 में चलाए गए 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' का समर्थन किया था। साथ ही, ईमेल में यह भी दावा किया गया कि जून से सितंबर 1984 के बीच चले 'ऑपरेशन वुडरोज' के दौरान लगभग 20,000 सिख मारे गए थे। पत्र में कहा गया कि इसी का बदला लेने के लिए 10 जून को आरएसएस मुख्यालय और स्मृति भवन में बम विस्फोट किए जाएंगे।

दो घंटे चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त राहुल मदने के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और बम निरोधक एवं शोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुँचा। बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच पुलिस ने संघ मुख्यालय (महाल क्षेत्र) और स्मृति भवन परिसर के कोने-कोने की जांच की। लगभग दो घंटे तक चले इस व्यापक सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

पहले से ही हाई अलर्ट पर है नागपुर पुलिस

नागपुर पुलिस पिछले कुछ समय से पहले ही सतर्क है। कुछ दिनों पहले शहर के गांधीबाग इलाके में एक व्यक्ति के बगीचे में बड़ी मात्रा में माइन्स में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक मिला था। इसके अलावा, आरएसएस मुख्यालय को पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए पुलिस ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा और अधिक सख्त कर दी है।

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Seva Pakhwada: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इस अभियान का उद्देश्य? जानें पूरी जानकारी

Ishan Anand: BSP के राष्ट्रीय संयोजक बने ईशान आनंद, मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी