किसी कंपनी के HR नहीं, तुम जनता के नौकर हो, नागपुर PWD दफ्तर में IAS अधिकारी को युवक का जवाब, Video वायरल

Nagpur Viral Video: नागपुर के PWD दफ्तर में अपॉइंटमेंट को लेकर एक आईएएस अधिकारी और जन बदलाव पार्टी के संस्थापक यश गोरखेड़े के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Nagpur PWD Office Viral Video:
नागपुर में PWD अधिकारी से बहस करता युवकसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर के PWD दफ्तर में समीक्षा बैठक के दौरान का वीडियाे वायरल।

  • आईएएस अधिकारी और युवक के बीच अपॉइंटमेंट को लेकर हुई बहस।

  • युवक बोला- तुम पब्लिक सर्वेंट हो, जनता के नौकर हो।

Nagpur PWD Office Viral Video: नागपुर से प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों के कामकाज के तौर-तरीकों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। नागपुर के लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक सरकारी दफ्तर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक नागरिक और एक आईएएस अधिकारी के बीच तीखी नोकझोक साफ तौर पर देखी जा सकती है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।

क्या है नागपुर वायरल वीडियो का पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नागपुर स्थित PWD कार्यालय की है, जहां एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक चल रही थी। इसी दौरान एक स्थानीय नागरिक अपनी जनसमस्या को लेकर अधिकारी के पास पहुंचा। जैसे ही युवक ने अपनी बात रखनी चाही, आईएएस अधिकारी ने उससे कड़े शब्दों में पूछा कि क्या उसके पास उनसे मिलने का कोई पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना अपॉइंटमेंट के मुलाकात संभव नहीं है और उसे बाद में आने की हिदायत दी।

Nagpur PWD Office Viral Video:
राहुल गांधी पर बरसे CM फडणवीस, बोले- 4500 वोट के गोकुल संघ के लिए दिल्ली से ट्वीट करना पड़ रहा

युवक का करारा जवाब बना चर्चा का विषय

अधिकारी के इस रवैये से युवक भड़क गया। उसने अधिकारी को उनके पद और संवैधानिक जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए करारा जवाब दिया। युवक ने तल्ख लहजे में कहा कि आप किसी प्राइवेट कंपनी के मैनेजर या कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि देश और इस राज्य के जनता के नौकर हैं। जनता की सेवा करना आपका मूल कर्तव्य है, न कि कोई एहसान।

आपकी सैलरी और इस दफ्तर का खर्च आम जनता के खून-पसीने की कमाई यानी टैक्स के पैसों से चलता है। युवक की इन दो टूक बातों ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया और इसका वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

कौन है वायरल वीडियो वाला युवक?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएएस अधिकारी से तीखी बहस करने वाले इस युवक का नाम यश गोरखेड़े है। यश गोरखेड़े नागपुर शहर में जन बदलाव पार्टी के संस्थापक हैं और अक्सर सामाजिक मुद्दों को लेकर मुखर नजर आते हैं। इस घटना के बाद उनका यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों बार देखा जा चुका है।

Nagpur PWD Office Viral Video:
1975 में कांग्रेस ने की थी संविधान की हत्या, नागपुर रैली में राहुल और इंदिरा गांधी पर बरसे CM देवेंद्र फडणवीस

सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। एक तरफ जहां आम जनता और कई यूजर्स यश गोरखेड़े के समर्थन में उतर आए हैं। उनका कहना है कि सरकारी दफ्तर जनता के लिए हैं और अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए, न कि लाल फीताशाही और अपॉइंटमेंट के नाम पर उन्हें टालना चाहिए।

वहीं, दूसरी ओर कुछ लोगों का तर्क है कि सरकारी कामकाज और बैठकों की अपनी एक मर्यादा और समय-सारणी होती है, जिसके अनुशासन का पालन किया जाना चाहिए। बहरहाल, इस वीडियो ने एक बार फिर नौकरशाही और जनता के बीच के संवाद और संबंधों को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।