Special Train: नागपुर से पुणे-मुंबई के लिए आ गई स्पेशल ट्रेन, डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों को मिला अस्थायी स्टापेज
Summer Special Trains Maharashtra: नागपुर से पुणे और मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें! गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा। डोंगरगढ़ में नवरात्रि मेले के लिए 10 ट्रेनों का स्टापेज।
- Written By: प्रिया जैस
स्पेशल ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Pune Special Train: गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल द्वारा नागपुर से पुणे और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पुणे और नागपुर के बीच आने और जाने के लिए 26 सेवायें, जबकि मुंबई और नागपुर के बीच 52 फेरियां उपलब्ध रहेंगी।
इनमें ट्रेन 01469 साप्ताहिक पुणे (हडपसर)-नागपुर एसी स्पेशल हर 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार 15.50 रवाना होकर अगले दिन 06.30 बजे नागपुर आयेगी। वहीं ट्रेन 01470 साप्ताहिक नागपुर-पुणे स्पेशल 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार 8 बजे नागपुर से रवाना होकर 23.30 बजे हडपसर, पुणे पहुंचेगी।
यह ट्रेन उरूली, दौंड कार्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा स्टापेज लेगी। ट्रेन में 3 सेकंड एसी, 15 थर्ड एसी और एक जनरल कोच होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
मुंबई के लिए सप्ताह में 2 दिन ट्रेनें
वहीं मुंबई और नागपुर के बीच द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी। इनमें ट्रेन 02141 स्पेशल मुंबई से 19 अप्रैल से 14 जुलाई तक मुंबई से हर रविवार और मंगलवार 00.20 बजे रवाना होकर 15.10 बजे नागपुर आयेगी। वहीं ट्रेन 02142 स्पेशल नागपुर से इसी अवधि में हर रविवार और मंगलवार को 20.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.30 बजे मुंबई पहुंचेगी।
यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा में रुकेगी। ट्रेन में एक सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 9 स्लीपर और 4 जनरल कोच समेत 2 गार्ड सह जनरल कोच होंगे।
नवरात्रि : डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों को अस्थायी स्टापेज
दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल नागपुर मंडल के तहत चैत्र नवरात्रि महोत्सव को देखते हुए डोंगरगढ़ में 19 से 27 मार्च तक 10 ट्रेनों का अस्थायी स्टापेज मंजूर किया गया है। मां बम्बलेश्वरी देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र: अप्रैल में शुरू होगा SIR! मुंबई में BJP की हाई-लेवल मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला, सियासत तेज
इनमें ट्रेन 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर, 20845 बिलासपुर-बीकानेर, 20846 बीकानेर-बिलासपुर, 12851 बिलासपुर-चेन्नई, 12852 चेन्नई-बिलासपुर, 12849 बिलासपुर-पुणे, 12850 पुणे-बिलासपुर, 12772 रायपुर-सिकंदराबाद और ट्रेन 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।
