12 घंटे में तय होगा नागपुर-पुणे का सफर, 10 अगस्त से शुरू होगी वंदे भारत, देखें टाइम टेबल
Nagpur-Pune Vande Bharat: नागपुर (अजनी) -पुणे का सफर अब सिर्फ 12 घंटों में पूरा हो जाएगा। 10 अगस्त को वंदे भारत का उद्घाटन होने जा रहा है। यहां देखें पूरा टाइम टेबल।
- Written By: प्रिया जैस
वंदे भारत (AI Generated Photo)
Nagpur Railways Time Table: बहुप्रतीक्षित नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन का बिगुल बज चुका है। रविवार, 10 अगस्त को सुबह 10 बजे स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। ट्रेन का उद्घाटन नागपुर स्टेशन से होगा जिसका टाइम टेबल भी रेलवे बोर्ड ने घोषित कर दिया।
दिन के सफर में केवल 12 घंटों में दोनों महानगरों के बीच दौड़ने वाली यह वंदे भारत ‘दिन-दिन चलेगी, दिल से लगेगी’ वाली कहावत चरितार्थ करेगी। उधर, पुणे के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की खबर फैलते ही यात्रियों में भी खुशी ली लहर दौड़ पड़ी है।
9.50 बजे अजनी — 21.50 बजे पुणे
- सप्ताह में 6 दिन चलने वाली ट्रेन 26102/01 अजनी-पुणे-अजनी वंदे भारत केवल 12 घंटों में 884 किमी की दूरी तय करेगी।
- ट्रेन 26102 अजनी से 9.50 बजे रवाना होकर 21.50 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन सोमवार को परिचालित नहीं की जाएगी।
- इसी प्रकार, ट्रेन 26101 पुणे से 6.25 बजे पहुंचकर शाम 18.25 बजे अजनी पहुंच जायेगी जो मंगलवार को परिचालित नहीं की जायेगी।
- अजनी और पुणे के बीच ये वंदे भारत वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर और दौंड कार्डलाइन में स्टापेज लेगी।
- इस वंदे भारत के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से 2 रैक उपलब्ध कराए गए हैं। दोनों ही रैक का मेंटेनेंस नागपुर में किया जाएगा।
आधिकारिक टाइम टेबल
| ट्रेन 26102 | स्टेशन | ट्रेन 26102 |
|---|---|---|
| 9.50 | अजनी (नागपुर) | 18.25 |
| 10.40/10.42 | वर्धा | 17.25/17.27 |
| 12.03/12.05 | बडनेरा | 6.13/16.15 |
| 13.00/13.02 | अकोला | 15.03/15.05 |
| 14.55/15.00 | भुसावल | 13.05/13.10 |
| 15.26/15.28 | जलगांव | 12.35/12.37 |
| 17.25/17.30 | मनमाड | 10.30/10.35 |
| 18.20/18.22 | कोपरगांव | 09.53/09.55 |
| 19.35/19.37 | अहमदनगर | 08.33/08.35 |
| 20.43/20.45 | दौंड कार्डलाइन | 07.25/07.27 |
| 21.50 | पुणे | 06.25 |
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
शेगांव – अकोला स्टेशन से केवल 20 मिनट की दूरी पर।
औरंगाबाद – मनमाड से 1.45 घंटे की दूरी पर।
हुजूर साहेब नांदेड़ – मनमाड से 5.50 घंटे की दूरी पर।
शिर्डी – कोपरगांव से 40 मिनट की दूरी पर।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
पुणे रिंग रोड के लिए 14 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रस्तावित, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
यह भी पढ़ें – छात्रों के सवालों में उलझे शिक्षा मंत्री भूसे, AISF ने मांग ली बंद हो रही स्कूलों की सूची
PF 8 से चलेगी उद्घाटन स्पेशल
भले ही नियमित पुणे वंदे भारत का परिचालन अजनी स्टेशन से किया जाना है लेकिन रविवार को चलाई जाने वाली उद्घाटन स्पेशल सुबह 10 बजे प्लेटफॉर्म 8 से रवाना की जाएगी। मुंबई जोन कार्यालय और नागपुर मंडल के साथ पुणे मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारी तैयारियों में जुट गये हैं। मध्य रेल के महाप्रबंधक धर्मवीर मीणा शुक्रवार से ही नागपुर में डेरा जमा लेंगे। इस दौरान वे अजनी और गोधनी स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य का भी निरीक्षण करेंगे।
ट्रेनों की स्थिति पर नजर – कौनसी ट्रेन, नागपुर से कितना समय
| ट्रेन | कहां से कहां तक यात्रा | समय (घंटे) | दिन |
|---|---|---|---|
| 11040 | गोंदिया-पुणे महाराष्ट्र | 17.20 | सभी दिन |
| 22846 | हटिया-पुणे एक्स. | 15.45 | मंगल, शनि |
| 22822 | नागपुर-पुणे हमसफर | 15.20 | रवि |
| 22142 | नागपुर-पुणे हमसफर | 15.10 | शुक्र |
| 12130 | हावड़ा-पुणे आज़ाद हिंद | 15.25 | सभी दिन |
| 12114 | नागपुर-पुणे गरीबरथ | 15.30 | रवि, मंगल, शुक्र |
| 12136 | नागपुर-पुणे एक्स. | 15.30 | सोम, बुध, शनि |
| 12849 | बिलासपुर-पुणे एक्स. | 15.30 | गुरुवार |
| 22124 | अजनी-पुणे एसी एक्स. | 15.45 | मंगलवार |
| 22140 | अजनी-पुणे हमसफर | 15.15 | रवि |
| 12222 | हावड़ा-पुणे दुरंतो | 12.50 | गुरु, शनि |
