Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, निरीक्षण में खुली पोल; स्वच्छता पर उठे सवाल नागरिक परेशान

Nagpur Public Toilets Condition: नागपुर में सार्वजनिक शौचालयों की हालत खराब पाई गई। सुलभ के शौचालय साफ, जबकि मनपा के शौचालय रखरखाव के अभाव में बदहाल मिले।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 15, 2026 | 12:01 PM

नागपुर सार्वजनिक शौचालय( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Nagpur NMC Sanitation Issue: नागपुर महानगर पालिका के घनकचरा प्रबंधन और उद्यान विभाग के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय और गंदी है। शहर के कई विकसित इलाकों में आज भी बुनियादी स्वच्छता सुविधाओं का भारी अभाव है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता संदीप बदाना, मनपा अधिकारियों और ‘सुलभ इंटरनेशनल’ के प्रतिनिधियों ने शहर के शौचालयों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया, जिसमें यह चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

सुलभ के शौचालय तुलनात्मक साफ, मनपा के खस्ताहाल : इस संयुक्त दौरे में मेयो अस्पताल परिसर, यशवंत स्टेडियम, भाजी मंडी और पंचशील टॉकीज परिसर के 8 प्रमुख शौचालयों की जांच की गई।

सम्बंधित ख़बरें

अशोक खरात का जेल में नया बिजनेस! सुबह-सवेरे शुरू करता है… जानें जेल प्रशासन से क्या मिला बड़ा अपडेट

मुंबई-दहानू रेल रूट पर 628 मीटर लंबा वैतरणा पुल तैयार: 60% काम पूरा, मार्च 2028 तक घटेगी ट्रेनों की भीड़

अयोध्या राम मंदिर मामले पर सियासत गर्म! संजय राउत ने CM देवेंद्र फडणवीस को दिया राम रक्षा आंदोलन का न्योता

वसई-विरार मनपा का अजब कारनामा, 5 साल में 4.5 करोड़ खर्च, फिर भी सिर्फ 28,000 कुत्तों की नसबंदी

निरीक्षण में पाया गया कि ‘सुलभइंटरनेशनल’ द्वारा संचालित शौचालय तुलनात्मक रूप से साफ हैं। वहीं मनपा के घनकचरा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत आने वाले शौचालय रखरखाव अनुबंध के अभाव में दयनीय अवस्था में हैं।

मनपा के विभिन्न विभागों जैसे घनकचरा, उद्यान और झोपड़पट्टी विभाग के बीच समन्वय की कमी के कारण इन शौचालयों के रखरखाव की समस्या काफी गंभीर हो गई है।

उद्यान विभाग के अधिकार क्षेत्र वाले शौचालय आज भी जर्जर अवस्था में हैं। सेनेटरी पैड मशीनें बंद और दिव्यांगों के लिए दिशानिर्देश नदारद निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ शौचालयों में दिव्यांगों के लिए व्यवस्था तो है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए कोई मार्गदर्शक बोर्ड (साइन बोर्ड) नहीं लगाए गए हैं।

इसके अलावा, स्मार्ट शौचालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें काम कर रही हैं, लेकिन पुराने सुलभ शौचालयों में ये मशीनें बंद पड़ी हैं और धूल फांक रही हैं।

इस पूरी स्थिति और रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट ने महानगर पालिका से इस मामले में विस्तृत जवाब मांगा है और मनपा को इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

कई विकसित इलाकों में एक भी ‘पे एंड यूज’ शौचालय नहीं

याचिकाकर्ता द्वारा अदालत में दिए गए हलफनामे के अनुसार मानकापुर, गोरेवाड़ा, गिट्टीखदान, हजारी पहाड़ और दाभा जैसे तेजी से विकसित हो रहे और घनी आबादी वाले इलाकों में एक भी ये एंड यूज’ शौचालय नहीं है।

स्थिति सुधारने के लिए दिए गए 5 प्रमुख सुझाव

क्यूआर कोड: शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रत्येक शौचालय पर क्यूआर (QR) कोड लगाया जाए।
नोडल अधिकारी का नंबर संबंधित नोडल अधिकारी का संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए।

यह भी पढ़ें:-नागपुर के विशेष स्कूल में बच्चों के साथ लापरवाही का आरोप, दिव्यांग छात्रों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं

दिन में 3 बार सफाई ठेकेदार द्वारा दिन में 3 बार सफाई।
की जाए और उसके जीपीएस फोटो एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं।
तोकेशन की जानकारी मनपा के एप पर शौचालयों की लोकेशन और उनकी रियल टाइम’ उपलब्धता की जानकारी मिले।
सीसीटीवी कैमरे तोड़फोड़ और चोरी रोकने के लिए शौचालयों के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए।

Nagpur public toilets condition nmc swachhata issue sulabh comparison

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 12:01 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • NMC
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.